---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने आप नेता नवनीत सिंह नीतू की मौत पर जताया दुख, लिखा – ‘पंजाब के प्रति नवनीत के हौंसले, हिम्मत को सलाम’; जानें डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब के जिलों में बाढ़ से स्थिति बेहद खराब हो गई है। 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं लाखों लोग बेघर हो गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 4, 2025 4:33 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के जिलों में बाढ़ से स्थिति बेहद खराब हो गई है। 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं लाखों लोग बेघर हो गए है। 1200 से अधिक गांव पूरी तरह से तबाह हो गए है। इसी बीच आप नेता यूथ क्लब, हलका मानसा के कोऑर्डिनेटर नवनीत सिंह नीतू की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद CM Bhagwant Mann, Arvind Kejriwal समेत आप के कई नेताओं ने उनकी मौत पर दु:ख व्यक्त किया।

सीएम मान ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से जानकारी दी। गौरतलब है कि पंजाब में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है, लोग बेघर हो चुके है। हालांकि भगवंत मान और उनके मंत्री, विधायक लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे है, और लोगों की मदद करने में लगे हुए है।

CM Bhagwant Mann ने आप नेता नवनीत सिंह नीतू की मौत पर जताया दुख

पंजाब के CM Bhagwant Mann ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “आम आदमी पार्टी यूथ क्लब, हलका मानसा के कोऑर्डिनेटर नवनीत सिंह नीतू जी की सड़क हादसे में मृत्यु की ख़बर सुनकर बेहद दुख हुआ। पिछले कई दिनों से नवनीत अपनी टीम के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में बेज़ुबान जानवरों के लिए हरा चारा उपलब्ध करवा रहे थे।

हादसे के समय भी वह सेवा करने के बाद अपने गाँव वापस लौट रहे थे। नवनीत के हौंसले, हिम्मत और पंजाब के प्रति निःस्वार्थ सेवा को सलाम। आम आदमी पार्टी इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है”।

अरविंद केजरीवाल ने भी नवनीत सिंह नीतू के सड़क हादसे में निधन पर जताया दुख

आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी नवनीत सिंह नीतू के सड़क हादसे पर दुख जताते हुए लिखा कि “आम आदमी पार्टी यूथ क्लब, हलका मानसा के कोऑर्डिनेटर नवनीत सिंह नीतू जी के सड़क हादसे में निधन की खबर बेहद दुखद है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार सेवा करने वाले नवनीत जी हर कार्यकर्ता के लिए मिसाल थे। इस कठिन समय में हम पूरे परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें”। बता दें कि आज CM Bhagwant Mann और अरविंद केजरीवाल एक साथ पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 5, 2026

कल का मौसम 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Heat Alert 6 March 2026

मार्च 5, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 5, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 5, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 5, 2026