---Advertisement---

बटाला बस दुर्घटना को लेकर CM Bhagwant Mann ने व्यक्त की चिंता, 2 मृतक परिवार के लिए पंजाब सरकार ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

CM Bhagwant Mann: बटाला में बस अनियंत्रित होने से दो लोगों की मौत बताई जा रही है और इस पर भगवंत मान सरकार ने मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए मृतक के परिवार का जिस तरह से साथ दिया वह चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 22, 2026 1:24 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के बटाला में सेखवां पुलिस स्टेशन के पास बस दुर्घटना की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया जहां दो लोगों की मौत बताई जा रही है। इस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की भी खबर सामने आई है। इस सब के बीच सीएम भगवंत मान ने मृत परिवार के लिए जिस तरह की मदद की घोषणा की वह एक बार फिर पंजाब सरकार का जनता को लेकर सकारात्मक रुख को दिखाने के लिए काफी है। इस दौरान मृतक परिवारों की मदद के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है।

CM Bhagwant Mann ने की इतनी रकम से मदद की घोषणा

सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफार्म पर कहा, “बटाला में सेखवां पुलिस थाने के पास बस पलटने की खबर बेहद दुखद है। इस दुर्घटना में हुई दो मौतों पर मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूँ। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दुख की इस घड़ी में, आपकी सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है और मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, घायलों को मुफ़्त और बेहतर इलाज मुहैया कराया जाएगा।”

बचाव कार्य को लेकर क्या बोले सीएम भगवंत मान

इस बस दुर्घटना को लेकर बात करते हुए सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि “सूचना मिलते ही पुलिस, मेडिकल टीमें और रोड सेफ़्टी फ़ोर्स तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं” पंजाब सरकार जिस तरह से बस हादसे में शिकार हुए लोगों के लिए मदद देने की बात कही है वह चर्चा में है तो अमृतसर से जम्मू जा रही एक बस पलट गई जिसके पीछे तीन कार्य भी आपस में टकरा गई इस बराबर दुर्घटना में दो लोगों की मौत की खबर है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 22, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 22, 2026

Punjab News

मई 22, 2026

Rashifal 23 May 2026

मई 22, 2026

कल का मौसम 23 May 2026

मई 22, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 22, 2026