CM Bhagwant Mann: पंजाब के बटाला में सेखवां पुलिस स्टेशन के पास बस दुर्घटना की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया जहां दो लोगों की मौत बताई जा रही है। इस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की भी खबर सामने आई है। इस सब के बीच सीएम भगवंत मान ने मृत परिवार के लिए जिस तरह की मदद की घोषणा की वह एक बार फिर पंजाब सरकार का जनता को लेकर सकारात्मक रुख को दिखाने के लिए काफी है। इस दौरान मृतक परिवारों की मदद के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है।
CM Bhagwant Mann ने की इतनी रकम से मदद की घोषणा
ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਥਾਣਾ ਸੇਖਵਾਂ ਨੇੜੇ ਬੱਸ ਪਲਟਣ ਦਾ ਸਮਾਚਾਰ ਬੇਹੱਦ ਦੁਖਦਾਈ ਹੈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਹੋਈਆਂ ਦੋ ਮੌਤਾਂ ‘ਤੇ ਮੈਂ ਡੂੰਘੇ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਦਾ ਹਾਂ। ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਵਿਛੜੀਆਂ ਰੂਹਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਚਰਨਾਂ ਵਿੱਚ ਨਿਵਾਸ ਬਖ਼ਸ਼ਣ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਭਾਣਾ ਮੰਨਣ ਦਾ ਬਲ ਬਖ਼ਸ਼ਣ।
ਦੁੱਖ ਦੀ ਇਸ ਘੜੀ ਵਿੱਚ, ਤੁਹਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ…— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 22, 2026
सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफार्म पर कहा, “बटाला में सेखवां पुलिस थाने के पास बस पलटने की खबर बेहद दुखद है। इस दुर्घटना में हुई दो मौतों पर मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूँ। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दुख की इस घड़ी में, आपकी सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है और मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, घायलों को मुफ़्त और बेहतर इलाज मुहैया कराया जाएगा।”
बचाव कार्य को लेकर क्या बोले सीएम भगवंत मान
इस बस दुर्घटना को लेकर बात करते हुए सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि “सूचना मिलते ही पुलिस, मेडिकल टीमें और रोड सेफ़्टी फ़ोर्स तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं” पंजाब सरकार जिस तरह से बस हादसे में शिकार हुए लोगों के लिए मदद देने की बात कही है वह चर्चा में है तो अमृतसर से जम्मू जा रही एक बस पलट गई जिसके पीछे तीन कार्य भी आपस में टकरा गई इस बराबर दुर्घटना में दो लोगों की मौत की खबर है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
