---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने ‘इंटरनेशनल मदर्स डे’ पर सभी माताओं को दी हार्दिक शुभकामनाएं, पंजाबवासियों को दिया प्यारभरा संदेश

Bhagwant Mann: 'इंटरनेशनल मदर्स डे' के अवसर पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सभी माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही प्रदेश की जनता को खास संदेश दिया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 10, 2026 5:11 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: रविवार को भारत समेत दुनियाभर ‘इंटरनेशनल मदर्स डे’ मनाया जा रहा है। यह स्पेशल दिन हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। साल 2026 में यह दिन 10 मई को मनाया जा रहा है। मां को समर्पित इस खास दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समस्त माताओं को हार्दिक बधाई दी। साथ ही सभी लोगों को विशेष संदेश भी दिया। इस संबंध में एएपी यानी आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी।

सीएम भगवंत मान ने सभी माताओं को दी हार्दिक बधाई

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपनी एक्स यानी ट्विटर पोस्ट में लिखा, ‘मां का प्यार और आशीर्वाद दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है। ईश्वर का रूप सभी माताओं को ‘मातृ दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।’

मालूम हो कि ‘इंटरनेशनल मदर्स डे’ पर मां के प्यार, त्याग और योगदान को सम्मान देने के लिए लोग उन्हें कार्ड, गिफ्ट, फूल और खास संदेश देते हैं। कई देशों में इसे पारिवारिक उत्सव की तरह मनाया जाता है। जानकारी के अनुसार, मदर्स डे की शुरुआत अमेरिका में हुई थी। एना जार्विस ने अपनी मां की याद में इस दिन को मनाने की पहल की थी। बाद में 1914 में अमेरिका के राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इसे आधिकारिक मान्यता दी। इसके बाद से यह दिन पूरी दुनिया में मनाए जाने लगा।

सीएम भगवंत मान बोले- ‘बेअदबी करने वालों को माफ करना सबसे बड़ा पाप होगा’

वहीं, बीते दिन पंजाब के सीएम भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब में ‘शुक्राना यात्रा’ की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘आज ‘शुक्राना यात्रा’ के दौरान, मुझे श्री फतेहगढ़ साहिब की पवित्र धरती पर शीश नवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जो दुनिया के सबसे बड़े बलिदान की साक्षी है। यह वह स्थान है जहां माता गुजरी जी ने, ठंडे बुर्ज की कड़ाके की ठंड में अपने प्रियजनों, बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के साथ बैठकर, उन्हें सत्य के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान की थी।’

उन्होंने कहा, ‘इन कोमल आत्माओं ने दीवारों में जिंदा चुनवाए जाना स्वीकार कर लिया, फिर भी उन्होंने जुल्म के आगे अपना सिर नहीं झुकाया। आज, उसी महान विरासत से प्रेरणा लेते हुए, हमारी सरकार ने पंजाब से बेअदबी के अभिशाप को उसकी जड़ों से ही मिटाने के लिए कड़े कानून बनाए हैं।’

एएपी लीडर ने आगे कहा, ‘जिस धरती पर साहिबजादों ने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, वहां गुरु साहिब की बेअदबी करने वालों को माफ करना सबसे बड़ा पाप होगा। हम एक ऐसा कानून लाए हैं कि कोई भी पंजाब की सांप्रदायिक सद्भाव और धार्मिक ग्रंथों की ओर बुरी नजर डालने की हिम्मत नहीं करेगा।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

मई 10, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 10, 2026

कल का मौसम 11 May 2026

मई 10, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 10, 2026

Anurag Dhanda

मई 10, 2026

Bhagwant Mann

मई 10, 2026