---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने दी सभी पंजाबियों को रोशनी के पावन पर्व ‘दीवाली’ की हार्दिक शुभकामनाएं, बोले ‘यह त्योहार आप सभी के घरों में खुशियां..’

CM Bhagwant Mann : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने देश-विदेश में रहने वाले सभी पंजाबियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सभी के घरों में खुशियां, समृद्धि और रोशनी आने की प्रार्थना की। साथ ही, सीएम मान ने लोगों से इस बार प्रदूषण-मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल दीवाली मनाने की अपील की है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 8, 2026 8:33 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में सरकार चला रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. सीएम  मान ने देश और विदेश में रहने वाले सभी पंजाबियों को दीवाली की बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को रोशनी के इस त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही सीएम मान ने लोगों से अपील की कि वे इस बार प्रदूषण-मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल दीवाली मनाएं, ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सके. सीएम का कहना है कि, यह संदेश न सिर्फ त्योहार की खुशियां बांटता है, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा और राज्य की तरक्की के लिए मिलकर काम करने की प्रेरणा भी देता है.

CM Bhagwant Mann ने दी दिवाली की बधाई

पंजाब के सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि, ‘देश-विदेश में रह रहे सभी पंजाबियों को रोशनी के पावन पर्व ‘दीवाली’ की हार्दिक शुभकामनाएँ.

देखें वीडियो

मैं वाहेगुरु से प्रार्थना करता हूँ कि यह त्योहार आप सभी के घरों में खुशियाँ, आनंद, समृद्धि और रोशनी लेकर आए आइए, हम सब मिलकर प्रदूषण-मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल दीवाली मनाएँ, और पंजाब को फिर से उसके पुराने गौरव ‘रंगला पंजाब’ (जीवंत और सुंदर पंजाब) के रूप में बहाल करने में अपना योगदान दें.’

सीएम मान ने  सभी पंजाबियों से एकजुट होने का आह्वान किया

पंजाब के सीएम मान ने  सभी पंजाबियों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आइए हम सब मिलकर पंजाब को फिर से उसका पुराना गौरव लौटाएं और इसे एक खुशहाल, सुंदर और ‘रंगला पंजाब’ बनाने में अपना योगदान दें. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि यह दीवाली हर किसी के परिवार में ढेर सारी खुशियां, तरक्की, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए.

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 8, 2026

Punjab News

नवम्बर 7, 2026

Punjab News

नवम्बर 7, 2026

Rain Alert 8 November 2026

नवम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 7, 2026

Anurag Dhanda

नवम्बर 7, 2026