‘सतोज से संसद तक…’ CM Bhagwant Mann की जिंदगी का सफर देखने के लिए हो जाएं तैयार, जानिए कब होने वाला है प्रसारित

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री की कहानी को देखने के लिए उनके चाहने वाले तैयार हो जाए क्योंकि जल्द ही इसका प्रसारण होने वाला है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी दी गई है और क्या है डिटेल्स।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री जिनका जन्म सतोज जैसे छोटे से गांव में हुआ था और उनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि कभी वह संसद तक अपनी पहुंच बना पाएंगे लेकिन ऐसा हुआ। आज वह देश के चर्चित मुख्यमंत्री में से एक है। जी हां हम बात कर रहे हैं सीएम भगवंत मन की जो अपने कामों को लेकर पहचाने जाते हैं और लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। महिलाओं से लेकर बुजुर्ग तक की सेवा करने में सीएम भगवंत मान कभी भी पीछे नहीं रहते हैं और यही वजह है कि अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। क्या आप भी उनकी कहानी को देखना चाहते हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

सीएम मान की कहानी कब और कहां देखें

एक क्लिप को शेयर करते हुए सीएम भगवंत मान ने इसकी जानकारी लोगों को दी है जहां उन्होंने बताया कि “सतोज से संसद.. मेरी ज़िंदगी पर आधारित यह खास शो डिस्कवरी चैनल पर 7 अलग-अलग भाषाओं में ज़रूर देखें.. 30 अगस्त (रविवार), शाम 7 बजे।” उनकी जिंदगी की अब तक की कहानी को टीवी पर देखने के लिए अगर आप भी इंतजार कर रहे थे तो यह मनोरथ पूरा हो सकता है क्योंकि सीएम भगवंत मान की कहानी प्रसारित होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

CM Bhagwant Mann की वजह से पंजाब का हुआ कायाकल्प

यह सीएम भगवंत मान की वजह से संभव हो सका है कि लंबे समय से किसानों और महिलाओं को जो मुसीबत का सामना करना पड़ता था वह आज धीरे-धीरे कम हो रहा है। जहां खेतों तक नहर का पानी पहुंच रहा है तो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। दूसरी तरफ शिक्षा से लेकर भारत के क्षेत्र में तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो रहे हैं। पंजाब में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हर संभव प्रयास सीएम भगवंत मान की तरफ से किया जा रहा है। जाहिर तौर पर उनकी उपलब्धि को बयां करने के लिए काफी है जिसका प्रसारण देखा जा सकता है।

 

Exit mobile version