---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने रक्षाबंधन पर पंजाब की महिलाओं से किए गए वादे को किया पूरा, सम्मान की राशि क्यों है महत्वपूर्ण

CM Bhagwant Mann: सत्कार योजना के तहत सीएम की वजह से पंजाब की महिलाओं को आर्थिक मदद दिया गया। रक्षाबंधन के मौके पर जिस तरह का सौगात महिलाओं को मिला है वह सरकार की सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 29, 2026 3:48 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: महिलाओं की सुरक्षा और उनका हौसला बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही पंजाब सरकार ने सत्कार योजना के तहत रक्षाबंधन के मौके पर माता और बहनों को सौगात देते हुए नजर आए। ऐसे में 3000 और 4500 रुपए महिलाओं के अकाउंट में भेजे गए है। इस बारे में हरपाल सिंह चीमा ने आखिर क्या कहा है। कैबिनेट मिनिस्टर ने इस बारे में बताते हुए लोगों को पूरी जानकारी दी है और बताया कि कैसे रक्षाबंधन के मौके पर सीएम भगवंत मान की तरफ से माता बहनों को खास उपहार दिया गया है।

महिलाओं को सत्कार योजना से सहारा दे रही सरकार

रक्षा बंधन के पवित्र त्योहार के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान जी ने अपना वादा पूरा किया और करीब 6 लाख माताओं-बहनों के अकाउंट में 3000 से 4500 की रकम जमा करके रक्षा बंधन का तोहफ़ा दिया। यह सम्मान राशि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी और उनके घर के खर्चों में बड़ा सहारा बनेगी। माताओं-बहनों का सम्मान और उन्हें मज़बूत बनाना मान सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। सीएम मान की वजह से प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है ताकि वह अपने हिसाब से खर्च कर सके।

CM Bhagwant Mann की वजह से रक्षा बंधन पर महिलाओं के चेहरे पर आई खुशी

रक्षा बंधन के मौके पर बहनों से किया वादा पूरा करते हुए ‘सत्कार योजना’ के तहत 5.30 लाख महिलाओं के अकाउंट में 181.50 करोड़ का शगुन जमा किया गया है। सीएम भगवंत मान के इस मुहिम से अब तक कुल 70.92 लाख माताएं और बहनें इस स्कीम का फायदा उठा चुकी हैं। निश्चित तौर पर यह सरकार की अद्भुत पहल है और उनके मुताबिक हर महिला को आत्मनिर्भर बनाना उनका लक्ष्य है। इस सत्कार योजना से उन्हें जो पैसे मिलेंगे इससे महिलाओं के हौसले पड़ेंगे और वह खुद को कभी भी निर्भर महसूस नहीं करेगी। घर खर्च के लिए हमेशा हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी यही सीएम भगवंत मान का लक्ष्य है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Jharkhand News

अगस्त 29, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 29, 2026