---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने पंजाब की माताओं-बहनों से किया एक और महत्वपूर्ण वादा पूरा, 65 लाख महिलाएं हुईं आत्मनिर्भर

CM Bhagwant Mann: पंजाब की माता बहनों को हर संभव सहायता मिल सके और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके इसके लिए मान सरकार की तरफ से हर प्रयास किया जा रहा है। आइए जानते हैं आखिर कौन सा वादा पूरा किया गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 2, 2026 4:35 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की बताओ और बहनों को सरकार की तरफ से मदद मिल सके इसके लिए मान सरकार किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहने देती है वहीं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। बीते महीने महिलाओं को सम्मान राशि ट्रांसफर किया गया था। वहीं इस सब के बीच सीएम भगवंत मान ने बताया है कि पंजाब की माता बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक और महत्वपूर्ण वादा पूरा किया गया। आइए जानते हैं आखिर क्या है यह वादा जो पंजाब की महिलाओं के लिए खुशियों की सौगात से कम नहीं है।

कैसे सीएम भगवंत मान ने महिलाओं के लिए किया उद्धार का काम

दरअसल सीएम भगवंत मान ने कई तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “आज हमने पंजाब की माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का एक और महत्वपूर्ण वादा पूरा किया है… 1 जुलाई को 33 लाख महिलाओं को सम्मान राशि देने के बाद आज 35.5 लाख और महिलाओं के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है… देर से फॉर्म भरने वाली बहनों को भी 3 महीने की जमा राशि मिलेगी।” जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान के मुताबिक पंजाब में लगभग 65 लाख महिलाओं के खाते पर पैसे ट्रांसफर किए गए जो उन्हें आत्म निर्भर बनाने की पहल में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कैसे CM Bhagwant Mann बना रहे महिलाओं को आत्मनिर्भर

सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि “ये आपका अपना अधिकार है, अब आपको अपनी और अपने बच्चों की जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा आम आदमी पार्टी जो कहती है, उसे हकीकत में लागू करके दिखाती है! इंकलाब जिंदाबाद।” पंजाब सरकार के मुताबिक वे सिर्फ वादे नहीं करते बल्कि उसे जमीन हकीकत बनाने में भी यकीन करते हैं। गौरतलब है कि पंजाब की महिलाएं अपनी सरकार की तारीफ करने में कभी भी पीछे नहीं रहती है। सीएम भगवंत मान के मुताबिक इन पैसों से भले ही महिलाएं अमीर नहीं हो पाए लेकिन यह उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगा और अपनी जरूरत के लिए पैसे खर्चे कर सकती हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 2, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 2, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 2, 2026

Rahul Gandhi

अगस्त 2, 2026