---Advertisement---

क्या है 36.5 करोड़ रुपये से तैयार लिफ्ट इरिगेशन स्कीम! CM Bhagwant Mann ने किसानों को दिया तोहफा

CM Bhagwant Mann: पंजाब के किसानों को खेती के लिए नहर का पानी मिल सके इसके लिए मान सरकार ने एक स्कीम की शुरुआत की है। आइए जानते हैं इस पर कितने करोड रुपए खर्च हुए। जानिए डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 21, 2026 4:54 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के किसानों को पानी मिलने में किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो और उनकी खेती सुरक्षित हो सके इसका खास ख्याल रखने में सीएम भगवंत मन कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। इस दौरान उन्हें हर जरूरी सुविधाएं दी जाती है। वहीं इस सब के बीच अब लिफ्ट इरिगेशन स्कीम का उद्घाटन किया गया है जिसके जरिए गांवों को सिंचाई के लिए नहर का पानी मिल पाएगा। आइए जानते हैं आप पंजाब में इसकी जानकारी देते हुए क्या कहा है जो मान सरकार के द्वारा उठाया गया एक अहम पहल है। जिन किसानों को खेती के लिए पानी नहीं मिल रहा था उनकी समस्याएं खत्म हो गई है।

जानिए लिफ्ट इरिगेशन स्कीम से क्या होगा फायदा

 

आप पंजाब ने कई फोटोस को शेयर करते हुए कैप्शन में इस बात की जानकारी दी और बताया कि कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने आज नूरपुर बेदी (रोपड़) में लिफ्ट इरिगेशन स्कीम का उद्घाटन किया, ताकि इलाके के गांवों को सिंचाई के लिए नहर का पानी मिल सके। इस स्कीम पर 36.5 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इससे इलाके के गांवों को नहर का पानी मिलना पक्का होगा और खेती भी आसान होगी। इलाके के लोगों ने इस स्कीम का उद्घाटन करने के लिए माननीय सरकार का धन्यवाद किया।

किसानों की तरक्की को लेकर CM Bhagwant Mann है इस तरह अडिग

जाहिर तौर पर पंजाब के ग्रामीण इलाकों के नहर को पानी मिलना पक्का होगा और इससे किसानों की खेती आसान हो जाएगी। उद्घाटन पर पंजाब के किसानों के बीच एक खुशी की लहर दौड़ उठी है और वह सीएम मान की तारीफ कर रहे हैं और उनका शुक्रिया अदा करते हुए नजर आए। इसके साथ ही आप पंजाब के द्वारा यह भी बताया गया कि इस स्कीम को 36.5 करोड रुपए में तैयार किया गया है ताकि नहर का पानी गांव में पहुंच सके और किसान फायदा उठा सके। 

निश्चित तौर पर सीएम मान की तरफ से किसानों की खेती का पूरा ध्यान रखा जा रहा है क्योंकि यह विकास में काफी अहम है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026