---Advertisement---

मंडी कलां गांव के विकास के लिए 50 लाख की ग्रांट के साथ CM Bhagwant Mann ने दिया ये तोहफा, जानिए लोगों को खास पैगाम

CM Bhagwant Mann: पंजाब के गांव के विकास के लिए लगातार काम कर रहे मुख्यमंत्री इस ऐतिहासिक गांव को खास तोहफा दिया है। इस दौरान उन्होंने लोगों को क्या कहा आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 24, 2026 1:31 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार हर एक गांव के विकास को महत्वपूर्ण मानकर लगातार काम कर रही है। ऐसे में बठिंडा के मौड़ निर्वाचन क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव मंडी कलां गांव कम भगवंत मान पहुंचे और लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपनी बात कही। कहा जा रहा है कि इस दौरान गांव के विकास के लिए 50 लाख की ग्रांट की घोषणा की गई। इस बारे में खुद सीएम मान ने लोगों को जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की और इसके साथ ही बताया कैसे ऐतिहासिक गांव का कायाकल्प करने के लिए वह एकजुट हो चुके हैं और इसके लिए वह क्या करने वाले हैं।

सीएम मान ने मंडी कलां को दिया खास तोहफा

सीएम भगवंत मान ने फोटज को शेयर करते हुए एक्स प्लेटफार्म पर कैप्शन में लिखा, “बठिंडा के मौड़ निर्वाचन क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव मंडी कलां में ‘लोक मिलनी’ के दौरान मिली अपार मोहब्बत के लिए संगत का धन्यवाद! गांव के विकास के लिए 50 लाख की ग्रांट, एक नई लाइब्रेरी खोलने और 55 साल पुरानी धर्मशाला के नवीनीकरण की घोषणा की गई।”

गांव के विकास के लिए कैसे काम कर रहे CM Bhagwant Mann

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने यह भी कहा कि “1 जुलाई से, ‘मां-बेटी सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं को 3 महीने की एकमुश्त आर्थिक सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही, धार्मिक बेअदबी को रोकने के लिए नए सख्त कानून के तहत दोषियों के लिए आजीवन कारावास और 50 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। किसानों की सुविधा के लिए, नहर के पानी का इस्तेमाल 22% से बढ़ाकर 80% कर दिया गया है और दिन के समय बिजली की सप्लाई पक्की की गई है। पारंपरिक नेताओं के उलट, आपकी सरकार पूरी तरह से पंजाब की तरक्की और लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है।”

यह सच है कि किसानों की तरक्की के साथ-साथ गांव का विकास और बिजली से लेकर बाकी सभी जरूरी सुविधाएं पंजाब के लोगों को मिल सके इसके लिए लगातार प्रयास जारी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026