---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने 400m रेस में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने पर प्राची चौधरी को दी बधाई, एशियन गेम्स 2026 में दिखा दबदबा

CM Yogi Adityanath: 400m रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली प्राची को जीत की बधाई देते हुए आखिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने क्या कहा है। इस दौरान पोस्ट में किस तरह से उनके टैलेंट को तारीफ करते दिखे। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 27, 2026 1:03 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: सहारनपुर की रहने वाली प्राची चौधरी ने जापान के आइची नागोया में चल रहे 20वें एशियन गेम्स में भारत का नाम एक बार फिर रोशन किया है और उनकी उपलब्धि की तारीफ पूरे देश में की जा रही है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ का भी नाम शुमार है जिन्होंने सहारनपुर की बेटी को महिलाओं की 400m दौड़ में ब्रोंज मेडल जीतने को लेकर बधाई दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका मनोबल बढ़ाया है और इसे देश के लिए गर्वित पल कहा है। किसी भी टैलेंट की तारीफ करने में मुख्यमंत्री कभी भी पीछे नहीं रहते हैं और एशियाई गेम्स 2026 को लेकर उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं।

प्राची चौधरी को लेकर क्या बोले CM Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ ने x प्लेटफार्म पर लिखा कि “ट्रैक पर भारत के लिए गर्व का पल! एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 400m रेस में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने पर प्राची चौधरी को बधाई। 53.21 सेकंड का समय लेकर, उन्होंने पोडियम पर अपनी जगह पक्की की और देश के लिए एक और मेडल लाया। एक पक्का इरादा और लगन से दौड़ना जिसने इस इवेंट में भारत की गर्व की विरासत को और बढ़ाया। जय हिंद।”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को किया प्रोत्साहित

प्राची चौधरी की तारीफ करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह बताया कि अगर किसी में पाक इरादा हो और दौड़ने को लेकर लगन हो तो जीत की मंजिल निश्चित तौर पर आपके कदमों को चूमती है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि प्राची एक ऐसे परिवार से आई थी जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इसी वजह से उन्हें दौड़ने के लिए कभी-कभी फटे हुए जूते में ट्रेनिंग के लिए जाना पड़ता था। इतना ही नहीं अपने गांव के खेतों में दौड़कर उन्होंने अपने टैलेंट को अब देश ही नहीं दुनिया भर में पहचान दिलाई है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस जीत के लिए प्राची को बधाई दी है और देश के लिए गर्व का पल बताया है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026