---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने रूसी संघ के ट्रेड कमिश्नर के साथ की मुलाकात, निवेश सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा

CM Yogi Adityanath: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में रूसी संघ के ट्रेड कमिश्नर और कारोबारी के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के बाद आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो कैसे खास रहा जानते हैं पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 26, 2026 1:28 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में छोटे स्तर पर चल रहे बिजनेस को ग्लोबल लेवल तक पहुंचाने का काम लगातार किया जा रहा है। निश्चित तौर पर यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 लोगों के लिए एक बड़ी उम्मीद है। वही इस सब के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश की भागीदारी का मुख्य उद्देश्य ग्लोबल इकोनामिक के साथ उत्तर प्रदेश की औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करना है। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर एक पोस्ट लिखा। इस दौरान रूसी संघ के ट्रेड कमिश्नर आद्रे सोबोलेव और रशियन बिज़नेस के एक डेलीगेशन से मुलाकात की है।

ग्लोबल इकॉनमी में CM Yogi Adityanath के दिशानिर्देश पर अग्रसर यूपी

 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर एक्स प्लेटफार्म पर कहा, “ग्लोबल इकॉनमी के साथ उत्तर प्रदेश की इंडस्ट्रियल पार्टनरशिप को मज़बूत करना UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 में हमारे एंगेजमेंट का एक मुख्य फोकस है। भारत में रशियन फेडरेशन के ट्रेड कमिश्नर मिस्टर एंड्री सोबोलेव के साथ, रशियन बिज़नेस के एक डेलीगेशन से मुलाकात की।
हमने मेट्रो कोच, रेलवे इक्विपमेंट, हेवी इंजीनियरिंग, मशीनरी, डिफेंस और एयरोस्पेस कंपोनेंट्स, एनर्जी टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग में इन्वेस्टमेंट और इंडस्ट्रियल कोऑपरेशन पर चर्चा हुई।” जाहिर तौर पर विकास के कई पहलुओं को बदलने में सीएम योगी आदित्यनाथ सफल रहे हैं।

इंडस्ट्रियल ग्रोथ को आगे बढ़ाने में पार्टनरशिप के लिए रशियन एंटरप्राइज़ का सीएम योगी ने किया स्वागत

इतना ही नहीं इसे लेकर पूरी जानकारी देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “डेलीगेशन ने हमारे मज़बूत इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम, कनेक्टिविटी और इन्वेस्टर-फ्रेंडली पॉलिसी का फ़ायदा उठाते हुए, उत्तर प्रदेश में रशियन इन्वेस्टमेंट को तेज़ी से बढ़ाने में गहरी दिलचस्पी दिखाई। उत्तर प्रदेश मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ को आगे बढ़ाने में पार्टनरशिप के लिए रशियन एंटरप्राइज़ का स्वागत करता है।” बिजनेस और उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और उत्तर प्रदेश के इंडस्ट्रियल ग्रोथ को दुनिया तक पहुंचाने के लिए लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ एकजुट है। निश्चित तौर पर अप इंटरनेशनल ट्रेड शो उसी का एक मजबूत हिस्सा बना है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Bihar Boat Tragedy

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026