---Advertisement---

यूपी वासियों को बड़ा तोहफा, CM Yogi Adityanath करेंगे वरुण विहार योजना और नैमिष नगर योजना का भूमिपूजन, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: यूपी में आवास और शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 24, 2026 1:38 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में आवास और शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वरुण विहार योजना और नैमिष नगर योजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इन योजनाओं को लेकर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि इनके माध्यम से शहरी विकास और नियोजित आवास से संबंधित गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया जाना है। इसके साथ ही लोगों को अपना सपनों का घर भी मिलेगा। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

CM Yogi Adityanath करेंगे भूमिपूजन

यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा ₹12,000 करोड़ से अधिक की लागत से 10,680 एकड़ क्षेत्रफल में वरुण विहार योजना एवं नैमिष नगर योजना का भूमिपूजन संपन्न हो रहा है। इन योजनाओं के अंतर्गत भूखंडों के लिए पंजीकरण का शुभारंभ होगा, जिससे लखनऊ में नियोजित आवासीय विकास को नई गति मिलेगी और अधिकाधिक परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

साथ ही, ₹2,166 करोड़ की प्रस्तावित लागत से 5 बहुमंजिला अपार्टमेंट का शिलान्यास भी किया जाएगा। आधुनिक आवासीय सुविधाओं, बेहतर नियोजन और विकसित शहरी आधारभूत संरचना के माध्यम से लखनऊ को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है”।

आम लोगों को क्या हो सकता है फायदा?

आवासीय और शहरी विकास योजनाओं का उद्देश्य आमतौर पर लोगों को बेहतर नियोजित क्षेत्र, आधारभूत सुविधाएं और व्यवस्थित शहरी वातावरण उपलब्ध कराना होता है। इन योजनाओं से संभावित लाभों में शामिल हो सकते हैं।

  • नियोजित आवासीय विकास को बढ़ावा।
  • सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास की संभावनाएं।
  • शहरों के विस्तार को व्यवस्थित बनाने में मदद।
  • स्थानीय स्तर पर निर्माण और संबंधित आर्थिक गतिविधियों को गति।

इन संभावित लाभों की वास्तविक स्थिति योजना के स्वीकृत नक्शे, आधिकारिक दिशा-निर्देशों और क्रियान्वयन पर निर्भर करेगी।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

सितम्बर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 24, 2026

Tukaram Mundhe

सितम्बर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 24, 2026

Abhijeet Dipke

सितम्बर 24, 2026

Greater Noida Bus Fire

सितम्बर 24, 2026