CM Bhagwant Mann ने पंजाब के इस गांव को दिया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का तोहफा, मक्के के किसानों के लिए भी किया बड़ा ऐलान

CM Bhagwant Mann: मक्के के किसानों के साथ-साथ गांव के लोगों के लिए एक शॉपिंग कंपलेक्स का तोहफा देते हुए मान सरकार ने लोगों के चेहरे पर खुशियां ला दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब की जनता की हर संभव सेवा करने के लिए सरकार लगातार तत्पर है। वहीं इस सबके बीच अक्सर राज्य के अलग-अलग जगह पर पब्लिक मीटिंग में सीएम भगवंत मान लोगों से मुलाकात भी करते हैं। वहीं इस सबके बीच बीते दिन रोपड़ ज़िले के गांव बरवा में उन्होंने लोगों से मुलाकात की और इस दौरान अलग-अलग पहलुओं पर बात करते हुए दिखे। इसके साथ ही गांव की आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने के बारे में बात करते हुए दिखे। इस दौरान खास मार्केट बनाने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं इसे लेकर पूरी डिटेल्स क्या है।

बरवा गांव के लिए CM Bhagwant Mann ने दिया ये तोहफा

इसे लेकर आप पंजाब ने लिखा, “सीएम भगवंत मान आज रोपड़ ज़िले के गांव बरवा में एक पब्लिक मीटिंग के दौरान लोगों से मिले और एक बड़ी सभा को संबोधित किया। सीएम मान ने इलाके में पॉपुलर और मक्के की फसलों के लिए एक खास मार्केट बनाने का ऐलान किया और पंचायत की इनकम के लिए मेन रोड के किनारे एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए 50 लाख की रकम जारी की। गांववालों ने सीएम मान का शुक्रिया अदा किया।”

मान सरकार ने इस तरह से पंजाब के विकास के लिए किया काम

वहीं सीएम भगवंत मान ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कहा, “आज रूपनगर के गांव बरवा में ‘लोक मिलनी’ में आपका बहुत प्यार मिला। पुराने लारों से अलग, हम पंजाब के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। बिना सिफारिश के 67,000 से ज़्यादा नौकरियां, फ्री बिजली, आम आदमी क्लीनिक में फ्री इलाज, खेतों तक नहर का पानी और 19 टोल प्लाजा बंद करना हमारे काम के असली सबूत हैं। अब 43,000 km नई सड़कें बन रही हैं और ‘SSF’ लोगों की जान बचा रही है। यह सारा विकास हमारा नहीं, आपका है। ‘आपकी सरकार’ पंजाब की तरक्की के लिए दिन-रात काम करती रहेगी। ”

यह सच है कि सीएम भगवंत मान शहर हो या गांव हर किसी से जमीनी स्तर पर जुड़कर उनके लिए काम करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं।

Exit mobile version