CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप मच गया है। पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा मिलकर चलाए जा रहे अभियान के 464 दिन पूरे हो चुके है। सबसे खास बात है हर रोज ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है।
गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में काफी हद तक नशे पर लगाम लग चुकी है। नशे के खिलाफ जारी अभियान के 464वें दिन पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इसकी जानकारी पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “ड्रग नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने 81 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 373 ग्राम हेरोइन, 2.2 किलोग्राम गांजा, 256 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए ₹7.92 लाख बरामद किए।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟒𝟔𝟒 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡
Continuing its sustained crackdown against drug networks, Punjab Police arrested 81 drug smugglers and recovered 373 grams of heroin, 2.2 kilograms of ganja, 256 intoxicant pills, and ₹7.92 lakh in drug money… pic.twitter.com/d4uhMtqWPW
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) June 9, 2026
3 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए समझाया-बुझाया गया और प्रेरित किया गया। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 81 ड्रग तस्कर गिरफ्तार। 464 दिनों में गिरफ्तार ड्रग तस्करों की संख्या – 67,295 हो गई है। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई”।
CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे पर लगी रोक
दी जानकारी के अनुसार “81 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, कुल ज़ब्त हेरोइन – 373 ग्राम, कुल ज़ब्त गांजा – 2.2 किलोग्राम, कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 256, कुल बरामद ड्रग मनी – 7.92 लाख रुपये, 464 दिनों में गिरफ्तार ड्रग एडिक्ट्स – 67295 हो गई है।
SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की टीमों ने संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका। 3 लोगों को ड्रग रिहैब भेजा गया”। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann के निर्देशों का ही नतीजा है कि राज्य में नशे पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है।
