CM Bhagwant Mann सरकार का बड़ा फैसला, 9 सितंबर से सभी सरकारी स्कूलों में शुरू होंगी नियमित कक्षाएं; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann - फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब कई जिलोंं में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। लाखों की संख्या में लोग बेघर हो चुके है। इसी बीच CM Bhagwant Mann सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। दरअसल 9 सितंबर से सभी सरकारी स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बता दें कि पंजाब में बाढ़ के कारण सभी स्कूल बंद थे। यहीं वजह है कि मान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए इसकी जानकारी आप पंजाब के एक्स हैंडल से शेयर की गई है।

CM Bhagwant Mann सरकार का बड़ा फैसला

आप पंजाब के एक्स हैंडल से दी जानकारी के अनुसार “शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए, मान सरकार ने 9 सितंबर से सभी सरकारी स्कूलों में नियमित कक्षाएं फिर से शुरू करने का फैसला किया है।

स्कूल भवनों की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं, और स्कूलों के साथ-साथ कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी पढ़ाई फिर से शुरू करने की तैयारी है”।

पंजाब के शिक्षा मंत्री ने जारी किया दिशा-निर्देश

पंजाब के शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स हैंडल पर अहम जाकारी देते हुए लिखा कि पंजाब राज्य में शैक्षणिक संस्थानों को पुनः खोलने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना एवं निर्देश

बता दें कि बाढ़ के कारण कई दिनों से राज्य के सभी स्कूल बंंद थे। वहीं एक बार फिर मान सरकार ने स्कूल खोलने के लिए दिशा-निर्देेश जारी कर दिया है।

Exit mobile version