---Advertisement---

रोजगार से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक! CM Bhagwant Mann सरकार ने रचा नया कीर्तिमान, लाखों लोगों को पहुंचा फायदा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य में हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान कर रही है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 5, 2026 3:59 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य में हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान कर रही है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में CM Bhagwant Mann और उनकी सरकार राज्य के लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करा रही है।

सरकार द्वारा दी जानकारी के अनुसार अभी तक करीब 70 हजार युवाओं को रोजगार मिल चुका है। इसके अलावा राज्य के लोगों के मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजना का भी फायदा मिल रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी मान सरकार जरूरी कदम उठा रही है।

करीब 70 हजार युवाओं को मिली नौकरी

CM Bhagwant Mann ने अगस्त 2026 में बताया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में अब तक 69,094 सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। हाल ही में 866 नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। इनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 636 कर्मचारी शामिल थे, जिनमें 614 स्टाफ नर्स भी थीं।

सरकार का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में मेरिट और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी गई है। अप्रैल 2026 में सरकार द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शिक्षा विभाग में 16,308, पंजाब पुलिस में 12,966 और बिजली विभाग में 8,765 के अलावा स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में 6,320 से अधिक नियुक्तियां की गई थीं।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में CM Bhagwant Mann का बड़ा कदम

बता दें कि मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजना के तहत राज्य के लोगों को 10 लाख रूपये के कैशलेश इलाज का फायदा मिल रहा है। यानि कोई भी सरकार और प्राइवेट अस्पताल में 10 लाख रूपये का मुफ्त इलाज करवा सकता है। अगस्त 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, योजना के तहत 6 लाख से ज्यादा उपचार दर्ज किए जा चुके थे। योजना के तहत बड़ी संख्या में सरकारी और निजी अस्पतालों को भी जोड़ा गया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस योजना से लाखों लोगों की जान बची है।

शिक्षा के क्षेत्र में सरकार का बड़ा कदम

गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann और उनकी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। सबसे खास बात है कि केंद्र सरकार की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

इसके अलावा बड़ी संख्या में छात्र जी मेन्स और नीट जैसी कठिन परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर रहे है। इसके अलावा मावा धिया योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 1500 और 1000 रूपये की धनराशि दी जा रही है।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

सितम्बर 5, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 5, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 5, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026