---Advertisement---

AIIMS नागपुर में सरकारी नौकरी का मौका! 17 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और नियम

AIIMS Nagpur Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। दरअसल, एम्स नागपुर में इस भर्ती अभियान के तहत 72 सीनियर रेजिडेंट पदों को भरा जाएगा। आवेदन पत्र, शुल्क भुगतान रसीद और जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां 17 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक जमा किया जा सकता है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: सितम्बर 5, 2026 2:02 अपराह्न

AIIMS Nagpur Recruitment 2026
Follow Us
---Advertisement---

AIIMS Nagpur Recruitment 2026: अगर आप मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। एम्स नागपुर की तरफ से निकली सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में एमडी, एमएस, डीएनबी, डीएम या एम.सीएच. डिग्री होनी चाहिए। जिस विभाग में अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं, उसी विषय में उनके पास योग्यता होना आश्यक है। इस भर्ती अभियान के तहत 72 सीनियर रेजिडेंट पदों को भरा जाएगा।

एम्स नागपुर में सीनियर रेजिडेंट की वैकेंसी

आपको बता दें कि इस वैकेंसी के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को एम्स नागपुर द्वारा निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन प्रकिया पूरे करने होंगे। अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र, शुल्क भुगतान रसीद और जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां 17 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। मालूम हो कि इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 17 सितंबर 2026 के अनुसार की जाएगी। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में 5 वर्ष, जबकि ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। एम्स नागपुर सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने का तरीका और वैकेंसी की विस्तृत जानकारी नीचे देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे खबर को आखिर तक पढ़ें।

AIIMS Nagpur Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एम्स नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर करियर सेक्शन में, ‘सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026‘ संबंधित नोटिफिकेशन देखें।
  • अब भर्ती के लिए योग्यता, उम्र सीमा और विभाग की पात्रता अच्छी तरह पढ़ लें।
  • आवेदन प्रकिया को पूरी करने के लिए दिए गए Google Form लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में अभ्यर्थी अपना नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, विभाग और अन्य जरूरी डिटेल्स भरें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज जैसे डिग्री सर्टिफिकेट, पहचान पत्र, फोटो आदि संलग्न करें।
  • कैटेगरी के अनुसार अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • शुल्क भुगतान रसीद या ट्रांजैक्शन डिटेल को सुरक्षित रख लें।

जानकारी हो कि एम्स सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित वैकैंसी नोटिफिकेशन को पढ़ें।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 5, 2026

Bart De Wever

सितम्बर 5, 2026

Bengaluru Viral News

सितम्बर 5, 2026

Ujjal Bhuyan

सितम्बर 5, 2026

Chirag Paswan

सितम्बर 5, 2026

US Iran War

सितम्बर 5, 2026