CM Bhagwant Mann: रोजगार के क्षेत्र में पंजाब सरकार लगातार नए-नए कीर्तिमान रच रही है। जिसका असर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। अभी तक बड़ी संख्या में पंजाब के युवाओं को नौकरी मिल चुकी है, जो बताता है कि CM Bhagwant Mann सरकार रोजगार को लेकर कितनी गंभीर है।
सरकार का कहना है कि युवाओं को पारदर्शी और मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इसी क्रम में एक विभाग में हजारों युवाओं को नियुक्ति देकर सरकार ने रोजगार सृजन के अपने अभियान को और मजबूती दी है।
बिजली विभाग में इतने हजार लोगों को मिली नौकरी
पंजाब सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि “CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में, पंजाब सरकार ने न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाया है, बल्कि सरकारी नौकरियों में भी ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। राज्य सरकार ने बिजली विभाग में 9,593 नौकरियां पैदा की हैं।
Under the leadership of Chief Minister @BhagwantMann, the Punjab Government has not only upgraded infrastructure but also delivered a historic expansion in public employment. The State Government has created 9,593 jobs in the electricity department. This milestone reflects the… pic.twitter.com/N8Nx0fidQj
— Government of Punjab (@PbGovtIndia) August 5, 2026
यह उपलब्धि पंजाब सरकार की तरक्की और खुशहाली के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है”। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी हजारों युवाओं को नौकरी मिली है। इसके अलावा अन्य विभागों में भी सरकार द्वारा कार्य जारी है।
कई विभागों में जारी है भर्ती अभियान
सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल एक विभाग ही नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, बिजली, परिवहन और अन्य सरकारी विभागों में भी चरणबद्ध तरीके से रिक्त पदों को भरा जा रहा है। इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann ने साफ तौर पर कह दिया है कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और पंजाब को रोजगार के बेहतर अवसरों वाला राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में भी विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती जारी रहेगी।
