---Advertisement---

रोजगार के क्षेत्र में CM Bhagwant Mann सरकार का नया कीर्तिमान, इस विभाग में मिली हजारों नौकरियां, समझे इसके मायने

CM Bhagwant Mann: रोजगार के क्षेत्र में पंजाब सरकार लगातार नए-नए कीर्तिमान रच रही है। जिसका असर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 5, 2026 2:24 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: रोजगार के क्षेत्र में पंजाब सरकार लगातार नए-नए कीर्तिमान रच रही है। जिसका असर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। अभी तक बड़ी संख्या में पंजाब के युवाओं को नौकरी मिल चुकी है, जो बताता है कि CM Bhagwant Mann सरकार रोजगार को लेकर कितनी गंभीर है।

सरकार का कहना है कि युवाओं को पारदर्शी और मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इसी क्रम में एक विभाग में हजारों युवाओं को नियुक्ति देकर सरकार ने रोजगार सृजन के अपने अभियान को और मजबूती दी है।

बिजली विभाग में इतने हजार लोगों को मिली नौकरी

पंजाब सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि  “CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में, पंजाब सरकार ने न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाया है, बल्कि सरकारी नौकरियों में भी ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। राज्य सरकार ने बिजली विभाग में 9,593 नौकरियां पैदा की हैं।

यह उपलब्धि पंजाब सरकार की तरक्की और खुशहाली के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है”। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी हजारों युवाओं को नौकरी मिली है। इसके अलावा अन्य विभागों में भी सरकार द्वारा कार्य जारी है।

कई विभागों में जारी है भर्ती अभियान

सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल एक विभाग ही नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, बिजली, परिवहन और अन्य सरकारी विभागों में भी चरणबद्ध तरीके से रिक्त पदों को भरा जा रहा है। इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann ने साफ तौर पर कह दिया है कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और पंजाब को रोजगार के बेहतर अवसरों वाला राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में भी विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती जारी रहेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 5, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 5, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 5, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 5, 2026

H-1B Visa

अगस्त 5, 2026

Khushbu Sundar

अगस्त 5, 2026