CM Bhagwant Mann की वजह से बिना रिश्वत और सिफारिश के मिल रही सरकारी नौकरियां, युवाओं के सपने हो रहे साकार

CM Bhagwant Mann: सिफारिश और रिश्वत के दम पर सरकारी नौकरी पंजाब के युवाओं को ना मिल सके इसके लिए लगातार सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है। इसे लेकर सख्ती बरती जा रही है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: सरकारी नौकरी में रिश्वत और सिफारिश को लेकर युवाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। हालांकि अब पंजाब में सरकार की तरफ से कानून व्यवस्था को कुछ इस कदर सख्त किया गया है कि सरकारी नौकरियों के जरिए युवाओं के सपने को साकार किया जा रहा है। पंजाब में बिना रिश्वत और सिफारिश के सरकारी नौकरियां मिल रही है और इसके लिए लगातार सीएम भगवंत मान की तरफ से सुचारु व्यवस्था किया जा रहा है ताकि किसी भी युवा को कोई भी परेशानी ना हो सके और उनके टैलेंट के दम पर नौकरी मिल सके।

सीएम भगवंत मान की वजह से युवाओं का सपना हुआ साकार

आप पंजाब ने एक पोस्ट के साथ इस बारे में जानकारी दी और बताया कि “मान सरकार में बिना रिश्वत और बिना सिफारिश के मिल रही सरकारी नौकरियां युवाओं के सपनों को पूरा कर रही हैं। इस युवा ने परीक्षा से लेकर नौकरी में चयन तक की पारदर्शी और सुचारु व्यवस्था के लिए माननीय सरकार को धन्यवाद देते हुए अपना अनुभव साझा किया।” जहां युवक द्वारा बताया जाता है कि कैसे सरकारी नौकरी मिलने में अब कोई भी परेशानी नहीं होती है जबकि पहले के सरकार इस बारे में नहीं सोचते थे।

कैसे CM Bhagwant Mann की वजह से पंजाब में सरकारी नौकरियों को लेकर हुआ कायाकल्प

इस दौरान पंजाब के इस युवक के द्वारा सीएम भगवंत मान की तारीफ की गई और उनका शुक्रिया अदा किया गया क्योंकि सरकारी नौकरी पाने के लिए जिस तरह से सुचारू व्यवस्था बनाया गया है वह वाकई काबिले तारीफ है। टैलेंट के दम पर लोगों को नौकरी मिल सके और रिश्वत या सिफारिश कहीं भी काम ना कर सके इसके लिए लगातार प्रयास जारी है। सरकार की तरफ से टैलेंट को तवज्जो दिया जा रहा है। सीएम भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए इस बात का खास ध्यान रखती है ताकि गलत चीज को राज्य में बढ़ावा ना दिया जा सके। पैसे और सिफारिश के दम पर पंजाब में नौकरियां नहीं मिल रही है।

 

 

 

Exit mobile version