---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की सरकार ने पंजाब के लोगों के लिए किए 5 बड़े ऐलान, जानिए किन्हें मिल सकता है फायदा

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार किस तरह से काम कर रही है और सीएम की तरफ से अरविंद केजरीवाल ने कौन से पांच वादे किए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है जो लोगों के लिए वाकई तोहफे से कम नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 28, 2026 2:28 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार किस तरह से विकास हो सके इसके लिए लगातार काम कर रही हैं। ऐसे में उन्हें शिक्षा से लेकर भारत और जॉब तक में मदद प्रदान किया जा रहा है। वहीं इस सब के बीच बीते दिन सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से 5 बड़े वादे किए हैं। ऐसे में किन्हे इसका फायदा मिलेगा और वह 5 ऐलान कौन से हैं जो निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मान के कार्य क्षमता को दिखाने के लिए काफी है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है जिसकी जानकारी आप पंजाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी है।

अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सीएम भगवंत मान की खास पहल

आप पंजाब ने कई तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “सीएम भगवंत मान आज अमृतसर में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ इवेंट में शामिल हुए और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और AAP पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। इस मौके पर AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों के लिए 5 बड़े ऐलान किए।” निश्चित तौर पर यह ऐलान धर्म से जुड़े हुए लोगों के लिए खास मायने रखता है।

जानिए पंजाब के लोगों को कहां कहां मिलेगा फायदा

सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में किए गए पांच बड़े ऐलान में सबसे पहले कहा गया कि ‘एक शाम शिव जी के नाम’ पंजाब के 22 शहरों में ऑर्गनाइज़ किया जाएगा। इसके अलावा पटियाला में काली माता मंदिर का 80 करोड़ से रेनोवेशन किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा में सालासर खाटू श्याम, हरिद्वार ऋषिकेश और मथुरा वृंदावन के 3 नए रूट जोड़े जाएंगे। 1 अगस्त से पूरे पंजाब में ‘हमारे राम’ नाटक शुरू किया जाएगा। वहीं अमृतसर में लव-कुश और माता जानकी का मंदिर बनाया जाएगा।

निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मान की सरकार जिस तरह से राज्य में धर्म से जुड़े लोगों को लिए खास तोहफे लेकर आई है यह उनकी लोकप्रियता को दिखाने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026