---Advertisement---

पंजाब की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर CM Bhagwant Mann सरकार की एक और पहल, जुलाई से लाभ पाने के लिए जानें क्या करें

CM Bhagwant Mann: पंजाब के लोगों का विकास हो सके इसके लिए लगातार मान सरकार काम कर रही है। ऐसे में किसी भी तरह की कोई परेशानी महिलाओं को ना देखनी पड़े इसके लिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है जानिए कैसे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 21, 2026 5:07 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की महिलाएं आत्म निर्भर बन सके और उन्हें आर्थिक रूप से किसी पर भी आश्रित रहने की जरूरत ना पड़े इसके लिए मान सरकार लगातार काम कर रही है। ऐसे में जुलाई से उन्हें खास तोहफा दे रही है। सीएम भगवंत मान की तरफ से पंजाब की महिलाओं के विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके खाते में सम्मान की राशि भेजी जाएगी। आइए जानते हैं आखिर सीएम भगवंत मान सरकार की यह एक और अहम पहल क्या है जो फिलहाल चर्चा में है और यह निश्चित तौर पर महिलाओं के विकास के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

जानिए लाभ पाने के लिए क्या करने की है महिलाओं को जरूरत

आप पंजाब ने इस बात की जानकारी लोगों को दी है और बताया है कि महिलाओं के सम्मान और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में सरकार की एक और अहम पहल।जुलाई से महिलाओं के सम्मान भत्ते की राशि सीधे उनके खातों में आने शुरू हो जाएगी। सभी पात्र माता और बहनों को निश्चित रूप से अपने कार्ड बनवा लेने चाहिए और इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। आप पंजाब के द्वारा सीएम भगवंत मान के इस खास योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी गई है।

महिलाओं के विकास के साथ CM Bhagwant Mann कैसे कर रहे काम

ऐसे में सीएम भगवंत मान द्वारा जारी किए गए इस पहल का लाभ उठाने के लिए सिर्फ महिलाओं को अपने कार्ड को बनाने की जरूरत है और सभी जरूरी दस्तावेज जमा कर आप कार्ड बना सकते हैं। सरकार की तरफ से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में किया गया यह काम वाकई सराहनीय है। यह पंजाब के विकास को दिखाने के लिए काफी है। सीएम भगवंत मान हर संभव प्रयास कर रहे हैं ताकि राज्य चौतरफा विकास कर सके और इसके लिए उनकी तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। यह भी सच है कि महिलाओं के विकास के साथ-साथ राज्य का विकास भी संभव है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026