---Advertisement---

कानून से ऊपर कोई नहीं! Bhagwant Mann सरकार की बड़ी कार्रवाई, जबरन वसूली और डिजिटल घोटाले को लेकर नप गए AAP MLA

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली AAP सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। मान सरकार के निर्देशानुसार विजिलेंस ने इसी कड़ी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए AAP विधायक रमन अरोड़ा के घर छापेमारी की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 23, 2025 5:36 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: मान सरकार ने एक ऐसी मिसाल पेश की है जो शायद अन्य राज्यों के लिए फुटमार्क का काम करेगी। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार कार्यरत विजिलेंस विभाग ने AAP विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। जालंधर सेंट्रल से आम आमदी पार्टी के विधायक Raman Arora पर फर्जी नगर निगम नोटिस भेजवाने, जबरन वसूली और डिजिटल घोटाले के आरोप हैं। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री Bhagwant Mann सामने आए और उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी नीति को जारी रखने की बात कही है। सीएम मान ने साफ तौर पर कहा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है फिर चाहें वो AAP के नेता ही क्यों न हों। शासन-प्रशासन सबके लिए एक समान है और घोटाला करने पर कार्रवाई होगी।

AAP विधायक पर विजिलेंस कार्रवाई के बाद सीएम Bhagwant Mann का स्पष्ट रुख!

पंजाब सीएम ने साफ तौर पर अपनी भ्रष्टाचार मुक्त नीति को जारी रखने की बात कही है। AAP विधायक रमन अरोड़ा पर विजिलेंस कार्रवाई होने के बाद सीएम भगवंत मान लाइव आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि “भ्रष्टाचार को लेकर हमारी नीति स्पष्ट है। चाहे वो अपना हो या पराया। किसी भी तरह का भ्रष्टाचार करने वाले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई जरूर की जाएगी।” ऐसे में सीएम Bhagwant Mann का रुख स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त आरोपियों से सख्ती से निपटा जाएगा और दोष सिद्ध होने पर सजा दी जाएगी।

MLA रमन अरोड़ा पर लगे हैं गंभीर आरोप

मालूम हो कि विजिलेंस ने जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस के मुताबिक AAP विधायक पर जालंधर नगर निगम के जरिए लोगों को फर्जी नोटिस भिजवाने, फिर रुपए लेकर मामला रफ्फा-दफ्फा कराने व कुछ डिजिटल घोटाले से जुड़े आरोप हैं। Bhagwant Mann सरकार मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्ती से कार्रवाई करने में जुट गई है। मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और यदि कोई भी भ्रष्टाटार में लिप्त पाया गया, तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pakistani Reaction on India's Semi Final Win

मार्च 6, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 6, 2026

Punjab News

मार्च 5, 2026

Rashifal 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Punjab News

मार्च 5, 2026

Punjab News

मार्च 5, 2026