---Advertisement---

Hrithik Roshan:तलाक और ब्रेन की सर्जरी के दर्द से टूट चुके थे ऋतिक , जानें बुरे वक्त में खुद को कैसे किया स्ट्रॉग?

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम एक्टर में गिने जाते हैं। इसकी फिटनेस के देश और और दुनिया के लोग फैंन है। लेकिन क्या आपको पता है? हमेशा फिट रहना वाला ये एक्टर तलाक और ब्रेन की सर्जरी के दर्द से बुरी तरह से टूट चुका है। इससे निकलना उनकी लाइफ की एक बड़ी जंग थी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 6, 2026 11:15 पूर्वाह्न

Hrithik Roshan
Follow Us
---Advertisement---

Hrithik Roshan:  बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपने काम से ज्यादा फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उनकी गिनती दुनिया के सबसे हैंडसम मर्दों में होती है। 6 फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाले एक्टर की जिंदगी इतनी आसान नहीं है, जितनी दिखती है। ऋतिक रोशन के लिए सबसे चुनौती भरा समय तलाक और ब्रेन सर्जरी वाला समय था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि, वो इस दर्द से कैसे बाहर आए हैं? पर्सनल और प्रोफेशनल चीजों से उभरते हुए 52 साल के इस एक्टर की बॉडी और फिटनेस से यंग जनरेशन आज भी प्रभावित होती है।

Hrithik Roshan तलाक और ब्रेन सर्जरी से कैसे उभरे?

ऋतिक रोशन की जिंदगी का सबसे संघर्षों से भरा दौर साल 2013 के आस-पास का रहा है। इस दौरान उनका तलाक सुजैन खान से हो गया था। इसके साथ ही इसी साल फिल्म ‘बैंग बैंग’ की शूटिंग के दौरान ऋतिक को सिर में चोट लगी थी।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: Virals-Chin-Two

जिसके कारण उनके ब्रेन की सर्जरी हुई थी। एक साथ एक्टर की जिदंगी में बहुत कुछ चल रहा था। इसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि, तलाक भावनात्मक रूप से कमजोर करने वाला था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार किया और खुद को स्ट्रोंग किया। इस दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस और काम पर ध्यान दिया।

ऋतिक रोशन की पर्सनल लाइफ

ऋतिक रोशन की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो ये काफी मुश्किल भरी रही है। उन्होंने साल 2000 में अपनी बचपन की दोस्त सुजैन खान से शादी की थी। लेकिन दो बेटे होने के बाद साल 2013 में उनका तलाक हो गया। इस दौरान उनकी लाइफ में कंगना रनौत भी आयीं। लेकिन दोनों की बना नहीं। इसके बाद सबा आज़ाद उनकी जिदंगी में 2021 में आयी हैं। अब वो सीरियस रिलेशन में है।

ऋतिक रोशन के अपकमिंग प्रोजेक्ट

ऋतिक रोशन के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो कृष 4 फिल्म में जल्द नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही वो होम्बाले फिल्म्स प्रोजेक्ट के साथ एक बड़ी फिल्म कर रहे हैं। वहीं, एक्टर अपने प्रोडक्शन हाउस HRX Films के तहत बनने वाली ‘स्टॉर्म’ सरीज में नजर आएंगे।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amitabh Bachchan

सितम्बर 9, 2026

Preity Zinta

सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar

सितम्बर 9, 2026

Nikki Tamboli

सितम्बर 8, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

सितम्बर 8, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 4

सितम्बर 8, 2026