CM Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री हेल्थ कार्ड योजना के तहत मुफ्त में हो रहा है कैंसर रोगियों का इलाज, लाखों मरीजों को मिल चुका फायदा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann की हेल्थ कार्ड योजना के तहत पात्र कैंसर मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। जानें योजना के लाभ, पात्रता।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य के नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार नई पहल कर रही है। इसी कड़ी में CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली सरकार मुख्यमंत्री हेल्थ कार्ड योजना के माध्यम से गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को राहत देने का प्रयास कर रही है। इस योजना के तहत कैंसर मरीजों का मुफ्त इलाज कराया जा रहा है, जिससे अब तक लाखों लोगों को लाभ मिलने का दावा किया गया है।

गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। इसके साथ ही राज्य के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है।

योजना के तहत हो रहा मुफ्त कैंसर का इलाज

बता दें कि मुख्यमंत्री हेल्थ कार्ड योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को महंगे इलाज के बोझ से राहत देना है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज पर होने वाले भारी खर्च को देखते हुए सरकार इस योजना के जरिए पात्र मरीजों का मुफ्त उपचार सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

सरकार के अनुसार इस योजना से अब तक लाखों मरीज विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। इनमें कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों के मरीज शामिल हैं। योजना के तहत सरकारी और सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिससे मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर

गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आम नागरिकों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बताते चले कि योजना का लाभ केवल पात्र लाभार्थियों को निर्धारित शर्तों के अनुसार दिया जाता है। इसके लिए संबंधित दस्तावेज और पात्रता मानदंड पूरे करना आवश्यक होता है।

 

 

 

Exit mobile version