CM Bhagwant Mann: ‘हर बच्चे के बेहतर..’ स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने एआईएमएस का किया दौरा, ऑटिज्म से जूझ रहे बच्चों से की मुलाकात

CM Bhagwant Mann सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और बच्चों के बेहतर इलाज पर विशेष ध्यान दे रही है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और बच्चों के बेहतर इलाज पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी क्रम में पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने एआईएमएस का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से जूझ रहे बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों से उपचार व्यवस्था और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को लेकर चर्चा की। बता दें कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर बनाने के लिए CM Bhagwant Mann और उनकी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। जिसका साफ असर भी देखने को मिल रहा है।

डॉ बलबीर सिंह ने एआईएमएस मोहाली का किया दौरा

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि ऑटिज्म से जूझ रहे हर बच्चे को बेहतर भविष्य देना मान सरकार की प्राथमिकता है।” आज, एआईएस मोहाली स्थित ऑटिज़्म और न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर उत्कृष्टता केंद्र (सीओईएएनडीडी) में बच्चों के अभिभावकों के साथ आयोजित विशेष अभिभावक संवाद में अभिभावकों और विशेषज्ञों के साथ विस्तृत चर्चा हुई।

इस दौरान अभिभावकों के अनुभव, सुझाव और विचार सुने गए और बच्चों के लिए अधिक प्रभावी उपचार, चिकित्सा, प्रारंभिक हस्तक्षेप और पुनर्वास सेवाओं को मजबूत करने के संबंध में विचार साझा किए गए।

मान सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि प्रत्येक बच्चे को समय पर विशेषज्ञ उपचार मिले। आधुनिक सुविधाएँ और संवेदनशील देखभाल दी जानी चाहिए ताकि वह अपनी पूरी क्षमता के साथ जीवन में आगे बढ़ सके।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का जोर

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार सुधार के लिए काम कर रही है। अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के मानसिक और न्यूरो-डेवलपमेंटल विकारों के इलाज के लिए विशेषज्ञ सेवाओं को और मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

 

 

 

Exit mobile version