पब्लिक मीटिंग में क्या हुआ जिससे CM Bhagwant Mann के दिल को मिली शांति, कहा ‘पंजाब के विरोधियों की चालों से…’

CM Bhagwant Mann: पब्लिक मीटिंग में लोगों की भीड़ देखने के बाद खुश हुए सीएम मान ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर अपनी फीलींगस जाहिर करते हुए दिखे। आइए जानते हैं क्या है पूरी डिटेल्स जो चर्चा में है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब के अलग-अलग गांव में जाकर मुख्यमंत्री मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान उनकी समस्याओं को जानने समझने का प्रयास लगातार सरकार की तरफ से की जा रही है। वहीं इस सबके बीच बुढलाडा में पब्लिक मीटिंग के बाद सीएम भगवंत मान ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया लोगों को दी है और उनका दिल जिस चीज ने जीता है इसे लेकर बात करते हुए दिखे। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और सीएम भगवंत मान ने इस दौरान क्या कहा है जो चर्चा में है। बीते लंबे समय से किसी न किसी गांव में जाकर मंत्री लगातार विकास की बात कर रहे हैं।

क्यों CM Bhagwant Mann का दिल हुआ खुश

सीएम भगवंत मान ने कई तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, “कल बुढलाडा में पब्लिक मीटिंग के दौरान लोगों की भारी भीड़ देखकर मेरे दिल को बहुत शांति मिली… विरोधियों की किराए की भीड़ के मुकाबले आपकी यह भीड़ सच में प्यारी है… विरोधी धर्म को ढाल बनाकर सिर्फ़ विरोध करने के लिए विरोध कर रहे हैं… बेअदबी करने वालों और पंजाब के विरोधियों की चालों से पंजाब का बच्चा-बच्चा वाकिफ़ है… दूसरी तरफ़, लोगों की अपनी सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ़ पंजाब के विकास पर है और हम इसी तरह लोगों के लिए काम करते रहेंगे…इंकलाब ज़िंदाबाद!”

CM Bhagwant Mann को लेकर लोगों की खुशी है देखने लायक

वहीं सीएम भगवंत मान द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में यह देखा जा सकता है कि वहां मौजूद जानता किस कदर खुश है। लोगों की भीड़ इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि पंजाब सरकार के विकास के कार्यों से उन्हें किस कदर फायदा मिल रहा है। हर किसी के चेहरे पर खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही है और वे जुनूनी नजर आ रहे हैं। लोगों की भीड़ सीएम भगवंत मान से मुलाकात को लेकर काफी खुश नजर आ रही हैं।

सीएम भगवंत मान हर गांव का विकास हो तभी पंजाब का विकास हो सकेगा इस योजना के साथ लगातार काम कर रहे हैं।

 

 

 

Exit mobile version