---Advertisement---

पंजाब बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को CM Bhagwant Mann ने किया सम्मानित! मेडल पाकर खिल उठे छात्रों के चेहरे; देखें खास वीडियो

चंडीगढ़ में आज CM Bhagwant Mann ने पंजाब बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को सम्मानित किया है। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने छात्रों से कहा है कि आप पढ़ना जारी रखें, सरकार आपके लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 27, 2025 4:06 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: चंडीगढ़ में आज उन तमाम छात्रों का जमावड़ा हुआ जिन्होंने अपनी काबिलियत और मेधा के बल पर PSEB बोर्ड परीक्षा में टॉप किया था। प्रदेश स्तर से लेकर जनपद स्तर तक पर टॉप करने वाले इन तमाम छात्रों को सीएम भगवंत मान ने सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने छात्रों को मेडल और प्रतीक चिन्ह भेंट करते

हुए उनकी उपलब्धि को खास बताया है। CM Bhagwant Mann ने मेधावी छात्रों को कहा कि जीवन में कभी अहंकार ना करें। अहंकार करने वालों का रास्ता पहले ही फंस जाता है और वे मुश्किलों में पड़ जाते हैं। ऐसे में सभी का साथ देते हुए अपनी मेधा के बल पर पढ़ाई जारी रखें। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दौरान छात्रों को वोकेशनल ट्रिप पर ले जाने का ऐलान भी किया है।

CM Bhagwant Mann के हाथों सम्मान पाकर खिल उठे छात्रों के चेहरे!

मुख्यमंत्री के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से जारी वीडियो में छात्रों का सम्मान होते देखा जा सकता है। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम भगवंत मान ने उन तमाम छात्रों को अपने हाथों सम्मानित किया जिन्होंने PSEB की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के पूरे पंजाब में टॉप किया था। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों की इस खास उपलब्धि पर CM Bhagwant Mann ने उन्हें सफलता का मंत्र भी दिया है। सीएम मान ने छात्रों को आश्वस्त किया कि वे अपने पठन-पाठन की प्रक्रिया को जारी रखें और उनके लिए सरकार हर कदम पर मदद उपलब्ध कराएगी। छात्रों के लिए आवश्यक संसाधनों से लेकर अन्य तमाम तरह के इंतजाम मान सरकार द्वारा किए जाएंगे, ताकि उनकी पढ़ाई में रोड़ा ना बने।

टॉपर्स के लिए सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान!

मेधावी छात्रों के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। CM Bhagwant Mann ने कहा है कि सरकार बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को वोकेशनल ट्रिप पर ले जाएगी। इस दौरान सभी छात्र हवाई जहाज से सफर करते हुए किसी ऐतिहासिक शहर की सैर करेंगे। सीएम मान ने कहा है कि छात्रों की यात्रा का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। इसके अलावा मानसून सत्र के दौरान सभी टॉपर्स को विधानसभा की कार्यवाही देखने का मौका मिलेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026