CM Bhagwant Mann ने पूरी संगत की भावनाओं का किया सम्मान! 4 दिन की ‘शुक्राना यात्रा’ के जरिए सरकार करेगी जनता का धन्यवाद; ‘AAP’ सांसद ने दी अहम जानकारी

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार से राज्यस्तर पर 4 दिन की 'शुक्राना यात्रा' की शुरुआत की। इस दौरान सीएम ने कहा कि ईश्वर ने स्वयं हमें बेअदबी को रोकने के लिए 'जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2026' बनाने की महान सेवा का आशीर्वाद दिया है।

Bhagwant Mann

Photo Credit: Google

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार सिख गुरुओं और धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के खिलाफ कठोर रवैया अपना रही है। इसी कड़ी में बीते दिनों एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने पूरी संगत की भावनाओं का सम्मान करते हुए बेअदबी के दोषियों के लिए सख्त सजा का कानून बनाया था। ऐसे में अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्यव्यापी स्तर पर 4 दिन की ‘शुक्राना यात्रा’ कर रहे है, जिसकी शुरुआत बुधवार से हो गई है। श्री आनंदपुर साहिब से एएपी के लोकसभा सांसद मालविंदर सिंह कंग ने इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।

सीएम भगवंत मान ने ‘शुक्राना यात्रा’ की शुरुआत की

पंजाब के सीएम भगवंत मान की ‘शुक्राना यात्रा’ के बारे में बात करते हुए एएपी के लोकसभा सांसद मालविंदर सिंह कंग ने कहा, सीएम भगवंत मान ने पूरी संगत की भावनाओं का सम्मान किया है। बेअदबी के दोषियों के लिए कड़ी सजा वाला कानून बनाया गया है। इस कानून के बदले, वे 4 दिन की ‘शुक्राना यात्रा’ करेंगे। इस यात्रा की शुरुआत आज तख्त श्री केशगढ़ साहिब से हुई।

मालूम हो कि “शुक्राना” का मतलब है धन्यवाद देना होता है। ऐसे में मान सरकार इस यात्रा के माध्यम से पंजाब के निवासियों का आभार व्यक्त करना चाहती है। साथ ही सरकार के कामों को लोगों तक पहुंचाना और सीधे जनता से संवाद करना प्रमुख मकसद हैं। 4 सालों के दौरान किए गए अपने कार्यों पर जनता से फीडबैक लेना और आने वाले समय के लिए समर्थन मजबूत करना जैसे काम किए जाएंगे।

सीएम भगवंत मान बोले- ‘दोषियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा’

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब में ‘शुक्राना यात्रा’ के दौरान कहा, ‘आज, श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती से हमने गुरु महाराज की शरण लेकर ‘शुक्राना यात्रा’ की शुरुआत की। ईश्वर ने स्वयं हमें बेअदबी को रोकने के लिए ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2026′ बनाने की महान सेवा का आशीर्वाद दिया है। यह कानून बहुत सख्त है और दोषियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस ऐतिहासिक कानून को पारित करना, चंडीगढ़ के बाहर विधानसभा सत्र आयोजित करना और 3 शहरों को पवित्र दर्जा देना, यह सब केवल गुरु साहिब की अपार कृपा से ही संभव हो पाया है। सभी पंजाबियों को विशेष रूप से माताओं और बहनों को, इतनी भीषण गर्मी में पहुंचकर हमारा हौसला बढ़ाने के लिए तहे दिल से धन्यवाद। ‘आपका जनसेवक’ पंजाब की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।’

Exit mobile version