---Advertisement---

रोजगार के क्षेत्र में CM Bhagwant Mann सरकार का एक और सराहनीय कदम, 15 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र किए वितरित; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: युवाओं को लगातार पंजाब सरकार रोजगार प्रदान कर रही है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 1, 2025 5:46 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में रह रहे युवाओं को लगातार पंजाब सरकार रोजगार प्रदान कर रही है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। बता दें कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में युवाओं को शिक्षा से लेकर रोजगार तक सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है। वहीं आज कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियन ने आज जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में 15 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। एक-एक करके सभी ने अपने नियुक्ति पत्र को प्राप्त किया और अपनी खुशी जाहिर की।

जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में 15 नवनियुक्त कर्मचारियों को बांटे गए नियुक्त पत्र

दरअसल आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “युवाओं के लिए रोज़गार मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है! कैबिनेट मंत्री Hardeep Mundian ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में 15 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

उन्होंने सभी को ईमानदारी से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। पिछले 3 वर्षों में मान सरकार ने 55 हज़ार से ज़्यादा सरकारी नौकरियाँ प्रदान की हैं”।

CM Bhagwant Mann सरकार युवाओं को दे रही है रोजगार

पंजाब में जब से सीएम भगवंत मान सरकार सत्ता में काबिज हुई है, हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है, और लोगों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। वहीं बीते कुछ सालों में सीएम मान की अगुवाई में पंजाब सरकार रोजगार प्रदान कर रही है। वहीं इसका असर भी देखने को मिल रहा है। जो युवा अपना घर छोडकर अन्य राज्यों में काम करने जाते है, वह अब अपने परिवार के साथ ही रहकर नौकरी कर सकेंगे। गौरतलब है कि लगातार युवाओं को मिल रही नौकरी से पंजाब की अर्थव्यवस्था में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। यानि यह कहना गलत नहीं होगा कि जब से सीएम मान सरकार सत्ता आई है, वह हर क्षेत्र में लोगों को फायदा पहुंचा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026