---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने किया 109 आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन! मरीजों को दवाइ के साथ मिलेगी मुफ्त टेस्ट की सुविधा, होगा जबरदस्त फायदा

CM Bhagwant Mann ने आज फतेहगढ़ साहिब में आयोजित कार्यक्रम से 109 आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया है। इन क्लीनिक में मरीजों के लिए 107 तरह की दवाएं और 47 प्रकार के टेस्ट उपलब्ध होंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 28, 2026 4:46 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की जनता के लिए आज का दिन बेहद खास है। दरअसल, आज मान सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाते हुए 100 से अधिक आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया है। फतेहगढ़ साहिब में आयोजित कार्यक्रम से सीएम भगवंत मान ने लोगों को ये सौगात दी है।

इन आदमी क्लीनिक में लोगों के लिए मुफ्त इलाज, दवाइयां और निशुल्क टेस्ट की व्यवस्था रहेगी। सीएम भगवंत मान की पहल से सीधे तौर पर पंजाब के आम नागरिक लाभान्वित हो सकेंगे। आम आदमी क्लीनिक पर जहां एक ओर गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा। वहीं दूसरी ओर लोगों को आर्थिक तौर पर बचत हो सकेगी।

CM Bhagwant Mann ने किया 109 आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन!

फतेहगढ़ साहिब में आयोजित कार्यक्रम से सीएम भगवंत मान ने 109 आम आदमी क्लीनिक्स का उद्घाटन किया है। ये सभी क्लीनिक पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बनाए गए हैं। इससे राज्य में संचालित कुल आम आदमी क्लीनिक की संख्या बढ़कर 990 हो गई है। सीएम भगवंत मान ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ ये तोहफा राज्य की जनता को दिया है।

मुख्यमंत्री ने हुंकार भरते हुए कहा कि ये सभी आम आदमी क्लीनिक पंजाबवासियों की सेवा के लिए समर्पित किए जा रहे हैं। यहां लोगों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। बुजुर्ग से लेकर गर्भवती महिला, बच्चों, पुरुषों आदि को प्राथमिक चिकित्सा के लिए अब दर-दर भटकने की जरूरत नहीं होगी। लोग सीएम भगवंत मान की सरकार द्वारा संचालिच क्लीनिक पर पहुंचकर चिकित्सा सुविधा हासिल कर सकते हैं।

मुफ्त दवाइयों के साथ 47 प्रकार के टेस्ट की होगी सुविधा!

आम आदमी क्लीनिक में मरीजों के लिए मुफ्त दवाइयों के साथ 47 प्रकार के टेस्ट की सुविधा होने की बात कही जा रही है। यहां सीएम भगवंत मान की सरकार द्वारा 107 तरह की दवाइयां भी मरीजों को मुहैया कराई जाएंगी। इसका आशय स्पष्ट है कि आम आदमी क्लीनिक व्यापक तौर पर लोगों को लाभ पहुंचाने वाले हैं।

जिस जांच या दवा के लिए प्राइवेट अस्पतालों में लोगों को हजारों रुपए खर्च करने पड़ते हैं। वो आम आदमी क्लीनिक में मरीजों के लिए निशुल्क होगा। ऐसे में सभी आम आदमी क्लीनिक मरीजों के लिए वरदान साबित होंगे। यहां मिलने वाली निशुल्क इलाज मरीजों की जेब पर पर पड़ने वाले बोझ को हल्का कर उनका रास्ता आसान करेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 21 May 2026

मई 20, 2026

Anurag Dhanda

मई 20, 2026

Heat Wave Alert 21 May 2026

मई 20, 2026

Mohan Yadav

मई 20, 2026

Vande Bharat Train

मई 20, 2026

DND–Faridabad–Sohna Highway

मई 20, 2026