CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मोगा में कैपिटल हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के लोगों को बेहतर, आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है,
ताकि उन्हें इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। गौरतलब है कि 100 नए आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे हैं। कुल संख्या 1090 हो गई है।
CM Bhagwant Mann ने कर दिया बड़ा ऐलान
100 नए आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे हैं। कुल संख्या 1090 हो गई है। जल्द ही 300 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए जाएंगे। इन क्लीनिकों में OPD मरीज़ों की संख्या 5.5 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।
🔸 ਬੀਤੇ 4 ਸਾਲਾਂ ਦੌਰਾਨ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਖੇਤਰ ‘ਚ ਗੱਡੇ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੇ ਝੰਡੇ
🔸 2022 ‘ਚ 27ਵੇਂ ਨੰਬਰ ‘ਤੇ ਖਿਸਕਿਆ ਪੰਜਾਬ 4 ਸਾਲਾਂ ‘ਚ ਬਣਿਆ ਦੇਸ਼ ‘ਚ ਨੰ.1
🔸 ਇਸ ਵਾਰ NEET ਪ੍ਰੀਖਿਆ ‘ਚ ਕਾਮਯਾਬ ਹੋਏ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ 881 ਬੱਚੇ– @BhagwantMann
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ, ਪੰਜਾਬ pic.twitter.com/KKa1ArSJLH— AAP Punjab (@AAPPunjab) July 25, 2026
पंजाब ने पिछले 4 वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। 2022 में 27वें स्थान पर खिसकने के बाद, पंजाब 4 वर्षों के भीतर देश में नंबर 1 बन गया है। इस बार सरकारी स्कूलों के 881 छात्रों ने NEET परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है।
मोगा के लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
कैपिटल हॉस्पिटल के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और बेहतर उपचार की सुविधा मिलने की संभावना है। अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं से मोगा जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
पहले कई मरीजों को बेहतर इलाज के लिए लुधियाना, अमृतसर या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। नए अस्पताल के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर इलाज की सुविधा बढ़ेगी और मरीजों व उनके परिवारों को समय तथा आर्थिक बचत होगी।
