---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने दिड़बा वासियों को दिया बड़ा उपहार! जानें कैसे नए सब-डिवीजन कॉम्प्लेक्स में मिलेंगी प्रशासनिक सेवाएं?

CM Bhagwant Mann: पंजाब के संगरूर में स्थित दिड़बा वासियों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बड़ी सौगात दी है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आज दिड़बा में नवनिर्मित सब-डिवीजन कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 30, 2024 4:45 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के संगरूर में स्थित दिड़बा वासियों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बड़ी सौगात दी है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आज दिड़बा में नवनिर्मित सब-डिवीजन कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया है। इसके बाद नया सब-डिवीजन कॉम्प्लेक्स जनता को सौंप दिया गया है। पंजाब सरकार (Punjab Govt.) की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अब दिड़बा वासियों को कई मामले में राहत मिल सकेगी। इस नवनिर्मित सब-डिवीजन कॉम्प्लेक्स में ही जनता को सारी प्रशासनिक और पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

CM Bhagwant Mann ने दिड़बा वासियों को दिया बड़ा उपहार!

सब-डिवीजन कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन कर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिड़बा वासियों को बड़ी सौगात दी है और नवनिर्मित कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया है। इस नवनिर्मित सब-डिवीजन कॉम्प्लेक्स के निर्माण में 10 करोड़ 80 लाख रुपए खर्च हुए हैं। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) का कहना है कि अब एक ही नीचे दिड़बा के निवासियों को सारी प्रशासनिक और पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी। पंजाब सरका के इस कदम से लोगों के काम आसानी से संपन्न होंगे और उनके कीमती वक्त की बचत होगी।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करते हुए एक अन्य बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जल्द ही इस इमारत में अधिकारियों के आवास की व्यवस्था भी की जाएगी। सीएम मान का कहना है कि “लोगों का पैसा, लोगों के नाम करके पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए काम कर रहे है।”

युवाओं के लिए रोजगार का इंतजाम कर रही भगवंत मान सरकार

सीएम भगवंत मान ने दिड़बा में नए सब-डिवीजन कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करते हुए कई अहम पहलुओं पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बड़ी रेखा खींचते हुए कहा है कि जनता के हित को ध्यान में रखते हुए सारे फैसले लिए जा रहे हैं।

सीएम मान का कहना है कि “अब तक पंजाब के 49427 नौजवान लड़के-लड़कियों को सरकारी नौकरियां दे चुके हैं। आने वाले दिनों में और नौकरियां पंजाबियों के दरवाजे पर दस्तक देंगी। अब पंजाबियों को विदेश जाने की जरूरत नहीं, पंजाब में ही रोजगार मिलेगा।”

मुख्यमंत्री ने ये भी कहा है कि “हमारे पास पैसों की कोई कमी नहीं है। आने वाले दिनों में राज्य के गांवों को शानदार सड़कें, स्कूल, लाइब्रेरियां और सोलर लाइट्स जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 26, 2026

Punjab News

जुलाई 26, 2026

Punjab News

जुलाई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 26, 2026

Rashifal 27 July 2026

जुलाई 26, 2026

Rain Alert 27 July 2027

जुलाई 26, 2026