CM Bhagwant Mann: हर किसी को अपने घर का मालिकाना हक मिले यह पंजाब के हर नागरिक का हक है। यही वजह है कि सीएम भगवंत मान इस बात का खास ख्याल रख रहे हैं कि मेरा घर मेरे नाम योजना के तहत हर पंजाब के परिवार को अपना घर मिल सके। पंजाब सरकार के इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लाल लकीर के भीतर रहने वाले लोगों को उनकी संपत्तियों और घर के लिए मालिकाना हक मिले। मान सरकार का यह कदम निश्चित तौर पर सराहनीय और अहम कदम है जिससे लोगों को उनके पुश्तैनी घर का कानूनी हक मिल सकता है।
जानिए क्या है मान सरकार की मेरा घर मेरे नाम पहल
“ਹਰ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਆਪਣਾ ਘਰ, ਹਰ ਘਰ ਨੂੰ ਮਾਲਕੀ ਦਾ ਹੱਕ”
ਅੱਜ ਪਟਿਆਲਾ ਦਿਹਾਤੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਜੱਸੋਵਾਲ ਵਿਖੇ ‘ਮੇਰਾ ਘਰ ਮੇਰੇ ਨਾਮ’ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ 286 ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਮਾਲਕੀ ਹੱਕ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਵੰਡੇ ਗਏ। ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਇਹ ਉਪਰਾਲਾ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਹੱਕ ਦਿਵਾਉਣ ਵੱਲ ਇੱਕ ਅਹਿਮ ਕਦਮ ਹੈ। https://t.co/Gzqpw1yEt2
— Dr Balbir Singh (@AAPbalbir) October 19, 2026
कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर बलबीर सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि “हर परिवार के लिए एक घर हर घर के लिए मालिकाना हक आज पटियाला ग्रामीण के जस्सोवाल गांव में मेरा घर मेरे नाम योजना के तहत 286 परिवारों को मालिकाना हक के प्रमाण पत्र बांटे गए। मान सरकार की यह पहला यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है कि लोगों को उनका हक मिल सके। लोगों के पास अपने घरों के पक्के सरकारी दस्तावेज हो सके जिससे उनकी संपत्ति पूरी तरह से सुरक्षित हो सके।
कैसे CM Bhagwant Mann की पहल से मिल रहा लोगों को हक
इसके साथ ही सीएम भगवंत मान के इस पहल की बात करें तो घर के मालिकाना हक मिलने से उनकी संपति पर उनका अधिकार हो जाता है। वह कहीं भी इसे कानूनी तौर पर दिखा सकते हैं। संपत्ति को लेकर किसी भी तरह की आपसी विवाद और कानूनी झंझट न हो सके इस दिशा में भी पंजाब सरकार का यह पहल है। लोगों के लिए आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है और हर किसी को अपने नाम पर घर मिल सके इसके लिए प्रमाण पत्र जरूरी है।
जाहिर तौर पर पंजाब के लोगों के लिए यह मुहिम किसी सौगात से कम नहीं है।
