---Advertisement---

युवाओं के लिए वरदान साबित होगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस! CM Bhagwant Mann की पहल से EV के साथ ड्रोन टेक्नोलॉजी का भी मिलेगा ज्ञान

CM Bhagwant Mann ने नंगल में स्थित आईटीआई में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की नींव रखी है। इस सेंटर में युवाओं को तकनीक से जुड़े प्रशिक्षण दिए जाएंगे जो उन्हें मजबूत भविष्य की नींव रखने में मददगार होंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 1, 2026 2:50 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए मान सरकार ने एक और आयाम स्थापित किया है। सीएम भगवंत मान ने बीते दिन रूपनगर के नंगल शहर में स्थित आईटीआई में कैप्टन अमोल कालिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की आधारशिला रखी।

करोड़ों की लागत से बन रहा ये सेंटर ऑफ एक्सीलेंस युवाओं के लिए वरदान साबित होगा। सीएम भगवंत मान की पहल के तहत पंजाब के युवा इस सेंटर पर रोबोटिक्स, ईवी टेक्नोलॉजी, 3डी प्रिंटिंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी, एयर होस्टेस प्रशिक्षण समेत अन्य तमाम ज्ञान हासिल कर सकेंगे। इसका लाभ उन्हें रोजगार के रूप में मिलेगा।

युवाओं को CM Bhagwant Mann की पहल से मिलेगा EV के साथ ड्रोन टेक्नोलॉजी का ज्ञान

मुख्यमंत्री ने नंगल में स्थित आईटीआई में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की नींव रख दी है।

23 करोड़ रुपए की लागत से बनकर जल्द ही ये एक्सीलेंस सेंटर तैयार हो जाएगा। यहां युवाओं के लिए कई पाठ्यक्रम संचालित होंगे जो उन्हें तकनीक रूप से परिपूर्ण करेंगे। इसमें रोबोटिक्स, ईवी टेक्नोलॉजी, 3डी प्रिंटिंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी, एयर होस्टेस प्रशिक्षण और नागरिक उड्डयन जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं।

500 से अधिक प्रशिक्षु एक बार में प्रशिक्षण हासिल कर इन विषयों का ज्ञान ले सकेंगे। इससे आगामी समय में युवाओं को रोजगार हासिल करने में मदद मिलेगी। अपनी प्रशिक्षण के बल पर युवा कुशलतापूर्व काम कर मजबूत भविष्य की नींव रख सकेंगे।

विकास परियोजनाओं की मदद से खुलेंगे अवसरों के द्वार

पंजाब सरकार लगातार विकास परियोजनाओं की नींव रखने के साथ उनका शिलान्यास भी कर रही है। इसी क्रम में नंगल में स्थित आईटीआई में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की आधारशीला रखी गई है। इस विकास परियोजना की मदद से युवाओं के लिए अवसरों के द्वार खुलेंगे। युवा तकनीक से जुड़े प्रशिक्षण हासिल कर कुशल हो सकते हैं। इसका लाभ उन्हें रोजगार हासिल करने में मिलेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 1, 2026

IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages

अप्रैल 1, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 1, 2026

Ola Electric

अप्रैल 1, 2026

अप्रैल 1, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 1, 2026