CM Bhagwant Mann की पहल से चिकित्सा खर्चों की चिंता से मुक्त हुए लोग! 900 से अधिक अस्पतालों में मिल रहा मुफ्त इलाज; जानें

CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पहल से सूबे के लोग चिकित्सा खर्चों की चिंता से मुक्त हो चुके हैं। पंजाब में 900 से अधिक सूचीबद्ध अस्पतालों में लोगों को मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

CM Bhagwant Mann

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

CM Bhagwant Mann: शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक का विस्तार पूरे पंजाब में हुआ है। मान सरकार पंजाब की जनता को मुख्य धारा से जोड़कर अंतिम तबके तक शासन की सुविधाएं पहुंचा रही है। इसी क्रम में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गई। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के इस कदम से पंजाब के लोग चिकित्सा खर्चों की चिंता से मुक्त हो चुके हैं। सरकार की पहल से अब पंजाब के विभिन्न हिस्सों में स्थित 900 से अधिक अस्पतालों में मुफ्त इलाज मुहैया कराई जा रही है। इन सभी सूचीबद्ध अस्पतालों पर पहुंचकर लोग शासन की योजना का सीधा लाभ उठा रहे हैं।

चिकित्सा खर्चों की चिंता से मुक्त हुए पंजाब के नागरिक!

सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की पहल से पंजाब के नागरिक चिकित्सा खर्चों की चिंता से मुक्त हैं।

दरअसल, सरकार ने जनहित से जुड़े क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने का काम किया है। इस योजना के तहत लोगों को सूचीबद्ध अस्पतालों में 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। किसी भी गंभीर बीमारी की स्थिति में अब लोगों को पैसे की बिल्कुल चिंता नहीं करनी है। इसके लिए सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ‘सेहत कार्ड’ मुहैया करा रही है। पंजाब के नागरिक अपने सेहत कार्ड के साथ सूचीबद्ध अस्पताल में पहुंच कर 10 लाख तक का इलाज करा सकते हैं।

900 से अधिक अस्पतालों में इलाज की सुविधा दे रही CM Bhagwant Mann की सरकार!

मान सरकार पंजाब के विभिन्न हिस्सों में स्थित 900 से अधिक सरकारी व निजी अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा की सुविधा दे रही है। चंडीगढ़ से मोहाली, जालंधर, मोगा, अमृतसर समेत पंजाब के विभिन्न हिस्सों में स्थित अस्पतालों में लोगों को मुफ्त इलाज मुहैया कराई जा रही है। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में पहुंचकर लोग 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। सभी सूचीबद्ध अस्पतालों की सूची आम आदमी क्लीनिकों पर उपलब्ध है। लोग अपने नजदीकी आम आदमी क्लीनिक पहुंच सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही सरकारी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Exit mobile version