---Advertisement---

रंग लाई CM Bhagwant Mann की खास पहल! पंजाब सरकार के खजाने में आए हजारों करोड़, जानें कैसे विकास को मिलेगी रफ्तार?

Bhagwant Mann: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहल एक के बाद एक रंग लाती नजर आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार के खजाने में 2500 करोड़ रुपए आए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 21, 2025 2:41 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहल एक के बाद एक रंग लाती नजर आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार के खजाने में 2500 करोड़ रुपए आए हैं। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ये पैसे हजारों फर्मों द्वारा पूरी गई गई आईजीएसटी रिवर्सल प्रक्रिया से मिले हैं। दावा किया जा रहा है कि खजाने में आई इस रकम से सीएम Bhagwant Mann को सरकार चलाने में आसानी हो सकेगी। इसके अलावा वित्तिय रूप से पंजाब और सशक्त होगा जिसका असर राज्य के विकास पर देखने को मिल सकता है।

पंजाब के विकास को रफ्तार देगी CM Bhagwant Mann की खास पहल

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते अक्टूबर में बड़ा कदम उठाते हुए रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरविंद मोदी को वित्त विभाग का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया था। मान सरकार के इस फैसले को लेकर खई तरह की बातें कही गईं। हालांकि, अब उस पहल का सार्थक परिणाम सामने आने लगा है। वित्त विभाग की बदलती कार्यशैली की देन है कि आज राज्य सरकार के खजाने में 2500 करोड़ रुपए आए हैं। पंजाब के विभिन्न हिस्सों में संचालित हो रही 7000 फर्मों ने आईजीएसटी रिवर्सल प्रक्रिया के तहत बकाया का भुगतान किया है। सीएम Bhagwant Mann और वित्त मंत्री के निर्देश पर विभाग लगातार राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम उठा रहा है।

सीएम भगवंत मान के प्रयास से पंजाब के विकास को मिलेगी रफ्तार

गौरतलब है कि पंजाब सरकार के खजाने में आई रकम का इस्तेमाल राज्य में विकास कार्यों को संपन्न कराने के लिए किया जाएगा। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का कहना है कि आईजीएसटी रिवर्सल प्रक्रिया के तहत सरकार को जो रकम मिला है, इससे विकास कार्यों को रफ्तार दी जाएगी।पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में परिवहन, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत अन्य कई क्षेत्रों में सुविधा बढ़ाने का काम किया जाएगा। मंत्री हरपाल सिंह चीमा का कहना है कि सीएम Bhagwant Mann के निर्देशानुसार वित्त विभाग लगातार राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रयासरत है। निकट भविष्य में सरकार की पहले और रंग लाएगी और सरकार के खजाने में और रकम आने के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026