---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की पहल से सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को किया समाप्त! ‘मिशन क्लीन पंजाब’ को मिलेगी नई गति

CM Bhagwant Mann: मिशन क्लीन पंजाब को एक नई गति प्रदान की जाएगी क्योंकि सफाई कर्मचारी के द्वारा हड़ताल को समाप्त कर दिया गया। इसके लिए जाहिर तौर पर मान सरकार का शुक्रिया अदा किया जा रहा है। जानिए क्या है डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2026 12:30 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार से अपनी मांग को लेकर 8 जुलाई से सफाई कर्मचारी प्रदर्शन पर बैठे थे। दरअसल कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और वेतन बढ़ाने के साथ-साथ बरनाला में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज को लेकर यह प्रदर्शन भड़क उठी थी। सफाई कर्मियों और सीवर कर्मियों की तरफ से लगातार विरोध जारी था। कैबिनेट मिनिस्टर ने बताया कि सीएम भगवंत मान के कार्यकाल में मिशन क्लीन पंजाब रोकने की जरूरत नहीं है क्योंकि कर्मचारियों की तरफ से प्रदर्शन को खत्म कर दिया गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला जो फिलहाल चर्चा में है।

CM Bhagwant Mann के सामने कैसे झुके सफाई कर्मचारियों की झुंड

8 जुलाई से जारी सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच अब कैबिनेट मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस ने कहा है कि पंजाब के सभी नगर निगमों, परिषदों और नगर पंचायतों के सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। वहीं सीएम भगवंत मान सरकार ने सफाई कर्मचारियों की सभी जायज मांगे ली है और अगले 24 घंटे में पूरे पंजाब में जमा कचरे को साफ कर दिया जाएगा। जाहिर तौर पर इससे मिशन क्लीन पंजाब को नई गति मिलेगी। कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होना पंजाब के लिए ग्राहक की खबर है। इसे लेकर लोग सीएम भगवंत मान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं जिनकी वजह से पंजाब में सफाई अभियान जारी है।

मिशन क्लीन पंजाब मुहिम को बनाया जाएगा सफल

सफाई कर्मचारी हो या फिर पंजाब की आम जनता हर किसी की मांग और जरूरत का ध्यान रखने में मान सरकार कभी भी पीछे नहीं रहती है। ऐसे में 8 जुलाई से प्रदर्शन पर बैठे सफाई कर्मचारियों की शर्तों को मान लिया गया है। इसके साथ ही कैबिनेट मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस ने इस बात की जानकारी दी है कि बहुत जल्द पंजाब के हर इलाके से कचरा साफ कर दिया जाएगा। मिशन क्लीन पंजाब के मुहिम को सफल बनाया जाएगा और यह सरकार की सफलता है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 4, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 4, 2026

US-Iran War

अगस्त 4, 2026

Prashant Kishor

अगस्त 4, 2026

Trisha Krishnan

अगस्त 4, 2026

Punjab News

अगस्त 3, 2026