---Advertisement---

नशा तस्करों पर लगाम लगाने के निर्देश! सीएम Bhagwant Mann के निर्देशानुसार अमन अरोड़ा की बैठक, मुहिम को रफ्तार देने पर चर्चा

सीएम Bhagwant Mann के निर्देश पर मंत्री अन अरोड़ा ने पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों संग बैठक कर 'नशे के विरुद्ध युद्ध' को रफ्तार देने की बात कही है। पंजाब सरकार की ओर से स्पष्ट किया जा चुका है कि नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 17, 2025 12:45 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में छिड़े ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ को लगातार रफ्तार मिल रही है। इसी क्रम में मंत्री अमन अरोड़ा ने आज फिर एक बार आला अधिकारियों संग बैठक की है। सीएम भगवंत मान के निर्दशानुसार संपन्न हुई इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी हुए हैं। सीएम Bhagwant Mann के निर्देशानुसार मंत्री अमन अरोड़ा ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में एक भी तस्कर बचना नहीं चाहिए। पुलिस की ओर से चलाई जा रही मुहिम को रफ्तार देकर सभी तस्करों की नकेल कसी जाए और एनपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

सीएम Bhagwant Mann के निर्देशानुसार मंत्री अमन अरोड़ा की अहम बैठक

मंत्री अमन अरोड़ा ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान चंडीगढ़ में संपन्न हुई बैठक का सार प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया है कि पंजाब सीएम भगवंत मान राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में पूर्णत: जुटे हैं। इसी कड़ी में वो पंजाब पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम की क्लोज मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सीएम Bhagwant Mann के निर्देशानुसार ही आज की बैठक रखी गई थी। इस बैठक में मंत्रई अमन अरोड़ा के साथ कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। सीएम भगवंत मान के करीबी माने जाने वाले अमन अरोड़ा ने स्पष्ट किया है कि ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ को और सख्ती से रफ्तार दी जाए ताकि राज्य जल्द से जल्द नशा मुक्त बन सके।

नशा तस्करों को पंजाब सरकार की सख्त चेतावनी

मालूम हो कि पंजाब सरकार ने नशा तस्करों को पहले भी कई दफा चेताया है। उसी चेतावनी को दोहराते हुए मंत्री अमन अरोड़ा ने तस्करों को कहा है कि या तो वे तस्करी छोड़ दें, या फिर पंजाब छोड़ दें। पंजाब में रहते हुए तस्करी करेंगे, तो कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सीएम Bhagwant Mann की प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा है कि हमें पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाना है। इसके लिए सरकार सख्त से सख्त कदम उठाने को तैयार है। यही वजह है कि पुलिस लगातार राज्य के विभिन्न हिस्सों में दाबिश देकर अपराधियों पर शिकंजा कस रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 8, 2026

Rashifal 9 July 2026

जुलाई 8, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 8, 2026

Delhi News

जुलाई 8, 2026

Rain Alert 9 July 2026

जुलाई 8, 2026

कल का मौसम 9 July 2026

जुलाई 8, 2026