---Advertisement---

‘एक शाम भगवान शिव दे नाम’ कार्यक्रम के लिए CM Bhagwant Mann ने जनता को किया आमंत्रित, जानिए क्यों आयोजन है खास

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की नई पहल के तहत भाव भक्ति संध्या का आयोजन किया जाने वाला है जो भक्ति में लीन लोगों के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं एक शाम भगवान शिव दे नाम कार्यक्रम के बारे में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 27, 2026 2:12 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार ना सिर्फ राज्य के विकास के लिए शिक्षा और बाकी जरूरी सुविधाओं पर ध्यान दे रही है बल्कि धर्म को लेकर भी उनका विश्वास हर बार चर्चा में रहा है। ऐसे में जगह-जगह पर एक शाम भगवान शिव दे नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। वहीं इस सब के बीच पटियाला शहर और आसपास के इलाको की जनता को सीएम भगवंत मान की तरफ से आमंत्रण मिला है और इसकी जानकारी कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर बलबीर सिंह ने एक पोस्ट के जरिए लोगों को दी है। आइए जानते हैं आखिर यह आयोजन क्यों खास होने वाला है जिसे लेकर सीएम भगवंत मान तैयारी है।

CM Bhagwant Mann सरकार की तरफ से ‘एक शाम भगवान शिव दे नाम’ की पहल

डॉ बलबीर सिंह ने x प्लेटफॉर्म पर कहा, “पटियाला शहर और आस-पास के इलाकों के सभी निवासियों और उनके परिवारों को पंजाब सरकार द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम “एक शाम भगवान शिव दे नाम” में सादर आमंत्रित किया जाता है। इस पवित्र अवसर पर, मशहूर भजन गायक हंसराज रघुवंशी जी अपनी सुरीली आवाज़ में भगवान शिव का गुणगान करेंगे। आइए, 28 जुलाई (मंगलवार) को शाम 6:00 बजे आत्मा राम कुमार सभा ग्राउंड, राजपुरा रोड, पटियाला में शामिल होकर इस भक्तिपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाएं।”

भक्तिरस में लिप्त जनता के बीच सीएम मान संग कौन होंगे मुख्य अथिति

हालांकि यह पहली दफा नहीं है पंजाब में इस तरह का आयोजन किया गया हो। एक शाम भगवान शिव दे नाम कार्यक्रम का आयोजन कई दफा किया गया है और सीएम भगवंत मान इसमें खास शिरकत करते हुए नजर आते हैं। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम भगवंत मान के साथ नजर आने वाले हैं। डॉक्टर बलबीर सिंह आयोजक हैं। भगवान शिव की भक्ति में लीन इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जनता को आमंत्रित किया गया है और इस खास मौके पर भक्तिमय माहौल होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026