CM Bhagwant Mann: एक समय था जब कहा जाता था कि सरकारी स्कूल में छात्र-छात्राओं की तरक्की पर ध्यान नहीं दिया जाता है लेकिन पंजाब में तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है। इसे लेकर सीएम भगवंत मान ने अपनी खुशी जाहिर की है। दरअसल नीट एग्जाम पास करने के साथ ही पंजाब के सरकारी स्कूल के टैलेंटेड स्टूडेंट्स ने राज्य को गौरवान्वित किया है। ऐसे में सरकार की तरफ से इसकी तारीफ की गई है। सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफॉर्म पर शिक्षा में बदलाव को रंगले पंजाब की असली नींव बताते हुए दिखे हैं।
NEET एग्जाम में पंजाब की सफलता से गदगद CM Bhagwant Mann
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਹੋਣਹਾਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਸਾਬਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਕਿ ਮੌਕਾ ਤੇ ਮਿਆਰੀ ਸਿੱਖਿਆ ਮਿਲੇ ਤਾਂ ਕੋਈ ਵੀ ਮੰਜ਼ਿਲ ਦੂਰ ਨਹੀਂ ਰਹਿੰਦੀ…
ਇਸ ਸਾਲ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਸਾਡੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ 882 ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ NEET ਦੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਪਾਸ ਕਰਕੇ ਇਤਿਹਾਸ ਰਚਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਲ ਕਰਨ ਵਾਲਾ… pic.twitter.com/cQYr2fleUF— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 26, 2026
सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफार्म पर कहा कि “पंजाब के सरकारी स्कूलों के टैलेंटेड स्टूडेंट्स ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर मौका और अच्छी एजुकेशन मिले तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं है… इस साल पहली बार हमारे सरकारी स्कूलों के 882 बच्चों ने NEET एग्जाम पास करके इतिहास रचा है और देश में पहली जगह पाने वाले ‘आर्यन गुप्ता’ भी पंजाब की धरती के ही बेटे हैं।” यह जाहिर तौर पर पंजाब के सीएम भगवंत मान सरकार की सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है क्योंकि नीट एग्जाम का टॉपर किसी और राज्य से नहीं बल्कि पंजाब से ही है।
सीएम भगवंत मान ने बताया क्या है ‘रंगले पंजाब’ की असली नींव
इतना ही नहीं सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि “यह शानदार कामयाबी हमारे बच्चों की लगन, माता-पिता के सपोर्ट और टीचरों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। हमारी सरकार वादा करती है कि हर बच्चे को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए हर ज़रूरी मदद दी जाएगी। एजुकेशन में यह बदलाव ही ‘रंगले पंजाब’ की असली नींव है।” जाहिर तौर पर शिक्षा के क्षेत्र में हर तरफ से तरक्की करने के लिए पंजाब सरकार किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती है। ऐसे में सरकारी स्कूल का लगातार कायाकल्प किया जा रहा है।







