खुशहाल पंजाब के लिए सबसे मजबूत नींव है शिक्षा! CM Bhagwant Mann यहां बना रहे मॉडर्न क्लासरूम और साइंस लैब वाला स्कूल

CM Bhagwant Mann: पंजाब में शिक्षा को विकास का सबसे अहम योगदान माना जाता है और इसके लिए सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में आखिर कहां गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल का कायाकल्प किया जा रहा है। जानिए पूरी खबर।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब में क्रांति का दौर जारी है और सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। यहां के सरकारी स्कूल देश भर में मिसाल कायम कर रहे हैं। नीति आयोग के रिपोर्ट में पंजाब के सरकारी स्कूलों ने पहला स्थान हासिल किया यह कहीं ना कहीं सीएम भगवंत मान के प्रयास को दिखाने के लिए काफी है। यह सच है कि मॉडर्न क्लासरूम से लेकर साइंस लैब तक में सरकार की तरफ से काफी इन्वेस्टमेंट की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस के द्वारा बताया गया कि गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल घनौर का कायाकल्प होने वाला है।

CM Bhagwant Mann इस तरह गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घनौर का कर रहे कायाकल्प

हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि खुशहाल पंजाब के लिए शिक्षा सबसे मज़बूत नींव है। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घनौर एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है। मॉडर्न क्लासरूम और साइंस लैब में लगभग 1 करोड़ इन्वेस्ट करने के बाद, अब हमने एक मॉडर्न स्कूल कैंपस के लिए 5 एकड़ ज़मीन हासिल कर ली है। डिज़ाइन जल्द ही फ़ाइनल हो जाएगा, और कंस्ट्रक्शन जल्द ही शुरू हो जाएगा।” मॉडर्न सुविधाओं से लैस स्कूल में एक करोड़ की इन्वेस्टमेंट जाहिर तौर पर राज्य के स्टूडेंट्स के लिए तोहफे से कम नहीं है।

शिक्षा में इंवेस्टमेंट का क्या है सीएम भगवंत मान के लिए मायने

इतना ही नहीं कैबिनेट मिनिस्टर ने यह भी बताया कि हर क्लासरूम जो हम बनाते हैं और हर स्कूल जिसे हम मज़बूत करते हैं, वह हमारे बच्चों के भविष्य और पंजाब की तरक्की में एक इन्वेस्टमेंट है। सीएम भगवंत मान की तरफ से राज्य के विकास के लिए शिक्षा को अहम स्थान दिया जा रहा है और हर घर तक इसकी पहुंच हो सके इसके लिए अलग-अलग मुहिम चलाया जा रहा है। वहीं मॉडर्न स्कूल कैंपस इसकी एक अहम कड़ी साबित होने वाली है। सरकारी स्कूल में सभी जरूरी सुविधाएं मिल सके इसके लिए लगातार सरकार की तरफ से काम जारी है।

 

Exit mobile version