---Advertisement---

CM Bhagwant Mann साफ-सुथरे पंजाब के लिए है प्रतिबद्ध, सफाईकर्मी इस तरह बना रहे हैं खास अभियान को सफल

CM Bhagwant Mann: मिशन क्लीन पंजाब को मान सरकार के निर्देश पर सड़क पर उतारा गया है। अब इस दौरान इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए हरजोत सिंह बैंस ने लोगों को क्या कहा आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 15, 2026 1:12 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: मिशन क्लीन पंजाब के जरिए राज्य में चौतरफा सफाई का कार्यक्रम जारी है और ऐसे में हरजोत सिंह बैंस ने इसकी झलक लोगों को दिखाई है जो यह बताने के लिए काफी है कि सीएम भगवंत मान किस तरह से पंजाब के हर कोण की सफाई कर रहे हैं। इस दौरान सफाई कर्मी इस अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार एक जुट नजर आ रहे हैं। पंजाब की सड़कों की सफाई करते हुए सफाई कर्मी की तस्वीर को कैबिनेट मंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए दिखाई है जहां नांगल की खूबसूरती निखर कर सामने आ रही है।

साफ पंजाब के लिए इस हद तक प्रयास कर रही मान सरकार

हरजोत सिंह बैंस ने फोटोज को शेयर करते हुए कहा, “हम अपने दिन की शुरुआत ऐसे ही करते हैं मिशन क्लीन पंजाब नांगल से तस्वीर। अगर आपको हमारे सफाई सेवक काम करते हुए दिखे तो उनकी तस्वीरें पोस्ट करें और अगर आपके इलाके में किसी चीज को ठीक करने की जरूरत हो तो हमें बताएं। हम उसे ठीक कर देंगे। मान सरकार एक साफ सुथरा पंजाब के लिए प्रतिबद्ध है।” फोटोज में देखा जा सकता है कि किस तरह से सफाईकर्मी सफाई कर रहे हैं और इस दौरान पंजाब की सड़क साफ और सुरक्षित हो सके इसका खास ख्याल रखा जा रहा है।

CM Bhagwant Mann स्वच्छता को लेकर है अडिग

इसके साथ ही हरजोत सिंह बैंस ने यह भी कहा कि साफ पंजाब के लिए सीएम भगवंत मान की सरकार लगातार प्रतिबद्ध है। तस्वीरों में देखा जा सकता है किस तरह से सफाईकर्मी अपने काम में लगे हुए हैं और कोने कोने को ध्यान रखा जा रहा है। झाड़ू से सड़क को साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। कोई नांगला की यह तस्वीर यह बात दिखाने के लिए काफी है कि सीएम मान के कार्यकाल में न सिर्फ स्वास्थ्य, शिक्षा बल्कि स्वच्छता का विकास ख्याल रखा जा रहा है।

निश्चित तौर पर मिशन क्लीन पंजाब भगवंत मान सरकार की एक और उपलब्धि है जो सराहनीय है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026