---Advertisement---

‘रंगला पंजाब’ बनाने में पूरी तरह से कमिटेड हैं CM Bhagwant Mann, विकास कार्य से फगवाड़ा की तस्वीर बदलने के लिए जानें सरकार की पहल

CM Bhagwant Mann: पंजाब के हर गांव का विकास हो सके इसके लिए सीएम लगातार तत्पर हैं और ऐसे में बीते दिन फगवाड़ा के लोगों को खास तोहफा देते हुए दिखे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 19, 2026 2:09 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए मान सरकार अलग-अलग गांव में जमीनी स्तर पर काम कर रही है। इस दौरान लोगों से मुलाकात कर उनके समस्याओं का समाधान देने के लिए भी एकजुट हैं। वहीं इस सब के बीच बीते दिन फगवाड़ा में ‘लोक मिलानी’ कार्यक्रम के दौरान वहां आए लोगों को 18 करोड रुपए से ज्यादा के बड़े पैकेज पर मंजूरी की बात कही है। विकास को लेकर सीएम भगवंत मान ने ऐसा क्या कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं कैसे रंगला पंजाब बनाने के लिए एकजुट हैं मुख्यमंत्री और किस तरह से इसे आयाम देने की कोशिश की जा रही है।

फगवाड़ा लोगों को CM Bhagwant Mann ने क्या दिया संदेश

सीएम भगवंत मान ने तस्वीरों को शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, “आज फगवाड़ा में ‘लोक मिलानी’ के दौरान, चिलचिलाती गर्मी में आए हज़ारों लोगों, युवाओं और माताओं-बहनों के अपार प्यार का मैं दिल से शुक्रगुजार हूँ। आपकी यह विशाल भीड़ पारंपरिक पार्टियों की गंदी राजनीति को खत्म करने का साफ संदेश है। फगवाड़ा के हर तरफ के विकास के लिए 18 करोड़ रुपये का बड़ा पैकेज मंजूर करने के साथ-साथ, आज राज्य में पूरी ईमानदारी का दौर है, 90% बिजली बिल ज़ीरो हैं और 47 लाख परिवारों को मुफ्त इलाज मिला है। ‘आपकी सरकार’ पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए पूरी तरह से कमिटेड है।”

सीएम भगवंत मान विकास के लिए इस तरह से हैं एकजुट

इसके साथ ही बता दे कि सीएम भगवंत मान ने फगवाड़ा के लोगों के विकास के लिए तोहफे दिए है। जहां कुल 18.57 करोड़ के विकास कार्यों से फगवाड़ा की तस्वीर बदल दी जाएगी. वहीं शहर के लिए 30 लाख और अठोली गांव के लिए 30 लाख की अलग-अलग ग्रांट को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही बताया गया है कि सीएम भगवंत मान ने लोगों के साथ बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने के साथ-साथ हेल्थ कार्ड और बेअदबी से जुड़े कानून के बारे में भी चर्चा हुई है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026