---Advertisement---

आम आदमी के लिए है CM Bhagwant Mann की सरकार! 90% घरों में मुफ्त बिजली से लेकर सरकारी स्कूल का कायापलट है उपलब्धि

CM Bhagwant Mann: प्राइवेट स्कूल की तरफ लोगों का रुझान कम हुआ है और सरकारी स्कूल में लोग अपने बच्चों का एडमिशन करवा रहे हैं। उसके साथ ही 90% घरों में फ्री बिजली की सुविधा मिल रही है। जानिए सरकार ने कैसे लोगों के लिए काम किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 28, 2026 1:41 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की मान सरकार निश्चित तौर पर आम आदमी की पार्टी है जो लोगों के विकास और विस्तार को लेकर काम करने में पीछे नहीं है। सीएम भगवंत मान के निर्देश पर निश्चित तौर पर लोगों की भलाई को लेकर काम किए जा रहे हैं। वोट के दौरान लोगों से किए गए वादे सरकार की तरफ से पूरे किए जा रहे हैं। उन्हें हर संभव सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। इस दिशा में आखिर किस तरह से आम आदमी की भलाई हो रही है। इसे लेकर MLA भोला ग्रेवाल ने विधानसभा में पेश किए गए प्रस्ताव का समर्थन किया। आइए जानते हैं सीएम भगवंत मान को लेकर उन्होंने क्या कहा है।

कैसे मान सरकार ने लोगों का जीता भरोसा

आप पंजाब ने एक वीडियो को जारी करते हुए इस बारे में जानकारी दी और कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम आदमी के लिए है जहां एमएलए की तरफ से कहा गया कि “सीएम भगवंत मान की सरकार वोट के लिए नहीं बल्कि आम आदमी की भलाई के लिए है जहां पंजाब में मान सरकार के दिशा निर्देश पर 90% घरों में बिजली की समस्या हल हो गई है। उन्हें अब इसके लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ती है ना ही पैसे देने की जरूरत पड़ती है क्योंकि यह फ्री में सरकार की तरफ से दी जा रही है।”

कैसे शिक्षा की दिशा में जनहितैषी हैं CM Bhagwant Mann

इसके साथ ही यह भी बताया गया कि सीएम भगवंत मान की शिक्षा को लेकर क्रांति की वजह से आज प्राइवेट स्कूल से ज्यादा लोगों का विश्वास सरकारी स्कूल में बढ़ा है। पैरेंट्स भी प्राइवेट स्कूल को छोड़कर सरकारी स्कूल में एडमिशन करवा रहे हैं जिससे उन्हें आर्थिक तौर पर काफी फायदा हुआ है। अब उन्हें प्राइवेट स्कूल में फीस देने की जरूरत नहीं पड़ती है। मनमानी फीस पर रोक लगाने के लिए भी प्राइवेट स्कूल पर सीएम भगवंत मान की तरफ से शिकंजा कसा गया। अगर देखा जाए तो चौतरफा विकास हो रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026