---Advertisement---

विदेश से कमतर नहीं है पंजाब में सरकारी स्कूल! देखें कैसे CM Bhagwant Mann बच्चों के सपनों को दे रहे उड़ान

CM Bhagwant Mann: पंजाब में सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदली जा रही है और सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि उन्हें हर जरूरी सुविधाएं मिल सके। देखें कैसे कायाकल्प का दौर जारी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 22, 2026 5:39 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: यह सच है कि पंजाब सरकार की तरफ से शिक्षा को लेकर एक जबरदस्त सुधार देखा जा रहा है और यही वजह है कि इस मामले में राज्य एक के बाद एक रिकॉर्ड को बनाने की दिशा में लगातार तत्पर है। वहीं इस सबके बीच आप पंजाब ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को इस बात की जानकारी दी कि सरकारी स्कूलों की छवि बदलने के साथ ही पंजाब में शिक्षा क्रांति एक अलग ही मोड़ पर है। जहां सीएम भगवंत मान पूरी तरह से तत्पर हैं। जानिए कैसे सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है।

कैसे पंजाब के सरकारी स्कूल में सरकार ने दी विदेशी सुविधाएं

मान सरकार की शिक्षा क्रांति ने सरकारी स्कूलों की छवि बदल दी है। जाहिर तौर पर राज्य का विकास चौतरफा जारी है। जहां सीएम भगवंत मान शिक्षकों का प्रशिक्षण विदेश से करवा रहे हैं ताकि बच्चों को उचित शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण जानकारी मिल सके। इसका लक्ष्य बच्चों को समय के अनुकूल बनाना है। वहीं सरकार की तरफ से जेईई नीट के छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान की जा रही है ताकि वह अपने सपनों को उड़ान भर सके। स्मार्ट क्लासरूम और अन्य सुविधाएं जो निजी स्कूलों को भी मात देती हैं।

CM Bhagwant Mann की वजह से सरकारी स्कूल की बदल गई पहचान

जाहिर तौर पर पंजाब में शिक्षा की दिशा में क्रांति से कम नहीं है जो सीएम भगवंत मान की वजह से संभव हो सका है। राज्य में चौतरफा शिक्षा को लेकर अलग-अलग मुहिम चलाई जा रही है और हर घर तक इसकी पहुंच हो सके इसके लिए लगातार सरकार प्रतिबद्ध है। यही वजह है कि सरकारी स्कूलों के छात्रों ने इस बार के नीट में परचम लहराया है और उनकी उपलब्धियां वाकई सराहनीय है। सीएम भगवंत मान की पहल से निजी स्कूल से ज्यादा सुविधाएं सरकारी स्कूल में प्रदान की जा रही है जिसकी वजह से लोगों के बीच अब एक सोच में बदलाव भी जारी है। यह कहीं ना कहीं सरकार की अलग-अलग मुहिम की वजह से संभव हो सका है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bart De Wever

सितम्बर 5, 2026

Bengaluru Viral News

सितम्बर 5, 2026

Ujjal Bhuyan

सितम्बर 5, 2026

Chirag Paswan

सितम्बर 5, 2026

US Iran War

सितम्बर 5, 2026

Keralam Accident

सितम्बर 5, 2026