---Advertisement---

उपचुनाव जीत जनता को समर्पित! लुधियाना पश्चिमी में परचम फहराने के बाद AAP का ग्रैंड रोड शो, CM Mann ने वोटर्स का जताया आभार

CM Bhagwant Mann ने आज अपने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ लुधियाना पश्चिमी में आयोजित की गई रोड शो में हिस्सा लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन तमाम मतदाताओं का आभार जताया है जिन्होंने AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को अपना समर्थन दिया था।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 24, 2025 4:26 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: विधानसभा उपचुनाव में एकतरफा जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से आज रोड शो का आयोजन किया गया है। इस दौरान सीएम भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, संजीव अरोड़ा समेत अन्य तमाम दिग्गज रोड शो में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मतदाताओं का आभार जताते हुए उपचुनाव की जीत को जनता के नाम समर्पित किया है। CM Bhagwant Mann ने उन तमाम मतदाताओं का आभार जताया है जिन्होंने अपना कीमती मत AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के पक्ष में दिया था। सीएम मान ने आगे कहा कि कारवां यूं ही आगे बढ़ता रहेगा। कामों की राजनीति के समर्थन में दिए गए इस जनादेश के लिए लुधियाना पश्चिम की जनता का तहेदिल से धन्यवाद।

विधानसभा उपचुनाव में जीत मिलने के बाद AAP का ग्रैंड रोड शो!

आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित रोड शो में हिस्सा लेते हुए सीएम भगवंत मान ने जनता का आभार जताया है। CM Bhagwant Mann के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया कि “विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिम की रिकॉर्ड तोड़ जीत आप सभी की मेहनत का नतीजा है। आप सब ने घर-घर जाकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में जागरूक किया है। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का कारवां यूं ही आगे बढ़ता रहेगा। कामों की राजनीति के समर्थन में दिए गए इस जनादेश के लिए लुधियाना पश्चिम की जनता का तहदिल से धन्यवाद।”

चुनावी जीत का जिक्र करते हुए CM Bhagwant Mann ने आगे कहा कि “लोकतंत्र में लोग बड़े होते हैं। यह जीत लुधियाना की जनता की जीत है।” मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर जनता के बीच स्पष्ट किया है कि जनहित में नीतियां बनाने का दौर जारी रहेगा और आगे भी वे लोगों के बीच अपने अच्छे कार्यों को लेकर पहुंचेंगे और समर्थन की उम्मीद रखेंगे।

लुधियाना पश्चिमी से AAP की जीत के बाद बढ़ा CM Bhagwant Mann का दबदबा!

चुनाव आयोग ने परिणाम जारी कर दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। इसके तहत आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिमी सीट से एकतरफा जीत दर्ज कर ली है। आप उम्मीदवार ने 35179 वोट पाकर 10637 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। वहीं दूसरे नंबर पर उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार भरत भूषण आंसू 24542 वोट पाकर रहे। जबकि बीजेपी उम्मीदवार जीवन गुप्ता को 20323 वोट मिले और वे तीसरे नंबर पर रहे। लुधियाना उपचुनाव की जीत ने CM Bhagwant Mann के साथ आम आदमी पार्टी का भी कद बढ़ा दिया है। दावा किया जा रहा है कि इस जीत से जनता के बीच एक अलग संदेश गया है जिसका लाभ आगामी चुनाव में मिल सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 5, 2026

Rashifal 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Punjab News

मार्च 5, 2026

Punjab News

मार्च 5, 2026

कल का मौसम 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Heat Alert 6 March 2026

मार्च 5, 2026