---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की खास पहल! लुधियाना में शुरू हुई बहुप्रतिक्षित फेसलेस RTO सेवा, अब भ्रष्टाचार पर ऐसे कसेगी नकेल

CM Bhagwant Mann ने आज पार्टी संयोजक व कई वरिष्ठ मंत्रियों की मौजूदगी में फेसलेस आरटीओ सेवा की शुरुआत की है। मान सरकार के इस कदम से भ्रष्टाचार पर नकेल कसे जाने की संभावना है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 29, 2025 3:44 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: सूबे से भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में मान सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है। लुधियाना में फेसलेस आरटीओ सेवा की शुरुआत उन्हीं में से एक है। सीएम भगवंत मान ने आज आप संयोजक अरविंद केजरीवाल व कई अन्य वरिष्ठ मंत्रियों की उपस्थिति में फेसलेस आरटीओ सेवा का उद्घाटन किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार के इस कदम से रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जा सकेगी। इससे इतर लोगों के लिए सेवा को पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया जा सकेगा। इसके साथ ही लोगों को अपने काम के लिए लाइन में लगने और समय लगाने से मुक्ति मिलेगी।

लुधियाना में CM Bhagwant Mann ने शुरू की फेसलेस RTO सेवा

आप संयोजिक, कई वरिष्ठ मंत्रियों व नेताओं की उपस्थिति में आज सीएम भगवंत मान ने लुधियाना में फेसलेस आरटीओ सेवा का उद्घाटन किया है।

मान सरकार के इस कदम से लोगों की दिक्कतें दूर हो सकेंगी। लुधियाना ट्रांसपोर्ट दफ्तर से होने वाले सारे काम अब ऑनलाइन हो सकेंगे। इससे लोगों को दस्तावेज जमा करने या सर्विस चार्ज देने के लिए चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। साथ ही सरकारी बाबूओं की चिक-चिक से भी लोगों को राहत मिलेगी। इससे इतर लोगों को निजी या व्यावसायिक वाहन की पहली बार रजिस्ट्रेशन कराने में आराम मिलेगा। इसके साथ ही फेसलेस आरटीओ सेवा की मदद से आवेदक वाहन की आरसी प्राप्त करने या डुप्लीकेट आरसी बनवाने में मदद मिलेगी।

मान सरकार की पहल से भ्रष्टाचार पर कसेगी नकेल

सरकार का दावा है कि फेसलेस आरटीओ सेवा पारदर्शिता को बढ़ावा देगी। इससे आरटीओ कार्यालयों में जनता की सीधी एंट्री का झंझट खत्म होगा। इसके अलावा अपने काम के लिए कार्यालय का चक्कर काटने से भी लोगों को मुक्ति मिलेगी। सारी सेवाएं ऑनलाइन होने से लोगों को एजैंटों के माध्यम से काम करवाने से मुक्ति मिलेगी। साथ ही भ्रष्टाचार या अतिरिक्त चार्ज वसूली पर लगाम लग सकेगा। पंजाब सरकार का कहना है कि आगे पूरे राज्य में सेवाएं डिजिटल करने का क्रम जारी रहेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 28 March 2026

मार्च 27, 2026

Rain Alert 28 March 2026

मार्च 27, 2026

8th Pay Commission

मार्च 27, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 27, 2026

Noida International Airport

मार्च 27, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 27, 2026