---Advertisement---

निवेश को मिलेगी रफ्तार! CM Bhagwant Mann ने Fast Track Punjab Portal लॉन्च कर खींच दी रेखा; उद्योग जगत की बदलेगी तस्वीर

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में Fast Track Punjab Portal लॉन्च कर दिया है। इसकी मदद से पंजाब में निवेश को रफ्तार मिलेगी और औद्योगिक जगत की तस्वीर बदल सकेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 10, 2025 12:53 अपराह्न

Fast Track Punjab Portal
Follow Us
---Advertisement---

Fast Track Punjab Portal: लंबे समय से प्रतिक्षारत फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल को आज लॉन्च कर दिया गया है। मोहाली में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस आधुनिक पोर्टल को लॉन्च किया है। इस दौरान AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल समेत कई अन्य दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रही है। मान सरकार का दावा है कि Fast Track Punjab Portal सूबे में निवेश को बढ़ावा देने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। Bhagwant Mann सरकार इस पोर्टल की मदद से राज्य में बड़ी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए रणनीतियां बनाएगी। इसके लिए बकायदा टीम गठित की गई है। इस पोर्टल का असर निकट भविष्य में देखने को मिल सकता है जिसके बाद औद्योगित जगत की तस्वीर बदलने की संभावना है।

सीएम मान की उपस्थिति में लॉन्च हुआ Fast Track Punjab Portal

मोहाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज आधुनिक फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल को लॉन्च किया है। इसकी मदद से सरकार सूबे में निवेश आकर्षित करने के लिए नितियां बनाएगी। पंजाब सरकार का दावा है कि इस पोर्टल की मदद से औद्योगिक क्रांति लाई जा सकेगी। सरकारी तर्क के अनुसार व्यवसायी देश-दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठकर Fast Track Punjab Portal की मदद से अपना आवेदन कर सकता है। आवेदन होने के बाद सत्यापन की प्रक्रिया होगी और सब कुछ ठीक पाए जाने पर 45 दिनों के भीतर इंडस्ट्री से जुड़ी सारी मंजूरी मिल सकेगी। इससे उद्योगकर्मियों की राह आसान होगी और वे झटपट मंजूरी हासिल कर औद्योगिक गतिविधियों को रफ्तार दे सकेंगे।

सीएम Bhagwant Mann की नीतियों के कारण पंजाब में निवेश की भरमार!

मालूम हो कि 2022 से सूबे की सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कई ऐसी नीतियां बनाई हैं जो प्रत्यक्ष तौर पर उद्योग को रफ्तार दे रही है। Fast Track Punjab Portal भी उसी कोशिश का एक हिस्सा है। इससे पहले भी पंजाब सरकार की नीतियों के कारण सीएम मान के कार्यकाल में अब तक 88000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश हो चुका है। ये निवेश अलग-अलग विभागो में हुए हैं जिससे सूबे की औद्योगिक तस्वीर बदली है। मान सरकार का दावा है कि भारी-भरकम निवेश के कारण ही अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल भी उसी दिशा में एक कोशिश है कि सूबे में निवेश को और रफ्तार दी जाए, ताकि औद्योगिक तस्वीर बदल सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 5, 2026

Rashifal 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Punjab News

मार्च 5, 2026

Punjab News

मार्च 5, 2026

कल का मौसम 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Heat Alert 6 March 2026

मार्च 5, 2026